नेशनल अवार्ड विजेता व बालकुंज छछरौली के पीओ दीपक कुमार मंथन को समाज सेवा कार्यों के लिए सम्मानित

यमुनानगर: स्वंत्रता दिवस 15 अगस्त 2025 को नेशनल अवार्ड विजेता व बालकुंज छछरौली के पीओ दीपक कुमार मंथन को किये गए समाज सेवा कार्यों के उत्कृष्ट कार्यों के लिए हरियाणा सरकार के केबिनेट मंत्री माननीय ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री आदरणीय श्रीमान अनिल विज ने प्रशंसा पत्र पुरस्कार देकर सम्मानित किया साथ मे जिला यमुनानगर के उपायुक्त पार्थ गुप्ता , पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल जी, अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा जी,एसडीएम जगाधरी विश्वनाथ, नगराधीश पियूष गुप्ता और जिला अध्यक्ष बीजेपी यमुनानगर राजेश सपड़ा,

जिला सूचना व जनसंपर्क अधिकारी डॉ मनोज कुमार, जिला बाल कल्याण अधिकारी सुखमिंदर सिंह, जिला बाल कल्याण अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी नीलम, सचिव रेडक्रॉस रणदीप श्योकण्द, जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी , डीडीपीओ नरेंदर सिंह, एपीआरओ मनोज पाण्डेय, अधीक्षक मोना चौहान, बलविंदर सिंह और सभी प्रशासनिक अधिकारियो भी मौजूद रहे l

गोरतलब है की दीपक कुमार मंथन काफ़ी वर्षो से समाज के दबे कुचले गरीब बेसहारा जरूरतमंद लोगो की सहायता करते आ रहे है जिसके लिए जिला स्तर पर, राज्य स्तर पर और राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रशाशन व भारत सरकार द्वारा अवार्ड देकर सम्मानित किया गया है l

दीपक कुमार मंथन ने अवार्ड देने के लिए सरकार व प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुये कहा की वह इसी प्रकार से भविष्य मे भी जरूरतमंद लोगो की मदद करते रहेंगे l

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.