मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया कोऑर्डिनेटर बने मुकेश वशिष्ठ

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने आदेश किए जारी

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फरीदाबाद निवासी मुकेश वशिष्ठ को अपना मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। इस संबंध में सोमवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के आयुक्त डॉ. अमित अग्रवाल द्वारा आदेश जारी किए गए।

बता दें कि वर्ष 2021 में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी मुकेश वशिष्ठ को अपना मीडिया समन्वयक नियुक्त किया था। उनके परिश्रम और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

यह उल्लेखनीय है कि मुकेश वशिष्ठ के पिछले कार्यकाल में पत्रकारों को डिजिटल मीडिया पॉलिसी जैसी सौगात मिली, वहीं उनके प्रयासों से गुरुग्राम जिले में प्रेस क्लब का निर्माण भी हुआ।

तीन वर्ष पहले पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हें मेवात जिले का विशेष कार्य भी सौंपा था, जहां मुकेश वशिष्ठ ने गाँव-गाँव जाकर सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुँचाया। इसके अतिरिक्त, 9 मार्च 2024 को राजा हसन खान मेवाती बलिदान दिवस के अवसर पर 20,000 से अधिक लोगों की उपस्थिति में सफल कार्यक्रम आयोजित कर उन्होंने अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया।

मुकेश वशिष्ठ मूलतः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता हैं और उन्होंने लंबे समय तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में कार्य किया है। वे हरियाणा ABVP के प्रदेश मंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रह चुके हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.