मानव भवन पर आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में 95 मरीजों ने कराया ईलाज

फरीदाबाद । मानव सेवा समिति ने यथार्थ हॉस्पिटल के सहयोग से रविवार को मानव भवन सेक्टर 10 में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया। जिसमें महिला, बाल, हड्डी व पेट रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शिखा, अंशुल, अमित, करन ने 95 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करके उचित परामर्श दिया और रोगों से बचाव,उचित खान-पान,परहेज आदि की महत्वपूर्ण जानकारी दी।

सभी मरीजों के ब्लड शुगर, बीपी,BMD,हीमोग्लोबिन की निःशुल्क जांच की गई। वरिष्ठ मैनेजर गोपाल शर्मा,सहायक विशाल ने कैम्प के सफल आयोजन में सहयोग दिया। । समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा, महासचिव सुरेंद्र जग्गा, चेयरमैन प्रोजेक्ट आरके सिंगला, संयोजक महिला मंडल राजराठी ने सभी डॉक्टर का स्वागत अभिनंदन किया।

कैंप में प्रमुख समाजसेवी प्रो.एमपी सिंह, मार्केट प्रधान हरीश गोरा, पदाधिकारी राजेश गुप्ता, ओपी परमार, गोविंद वर्मा, जेएस ढाका, सरिता गुप्ता, सुष्मिता भौमिक, मधु गुप्ता मौजूद रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.