राजकीय प्राथमिक पाठशाला मिलहार्ड,फरीदाबाद में मनाया 77 वाँ गणतंत्र दिवस

फरीदाबाद: राजकीय प्राथमिक पाठशाला मिलहार्ड,फरीदाबाद में 77 वे गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जिसके मुख्य अतिथि श्री वीरेंद्र एडवोकेट एवं समाजसेवी तथा अन्य सम्मानित अतिथि श्री नरेंद्र एडवोकेट थे जिन्होंने झंडा रोहण कर राष्ट्रगान गाकर के कार्यक्रम का शुभारंभ किया विद्यालय मुखिया श्री गणपत सर ने मुख्य अतिथियों को सम्मानित किया एवं मंच संचालन वरिष्ठ अध्यापक श्री जगदीश राम ने किया तथा कार्यक्रम की इंचार्ज श्रीमती संगीता अध्यापिका ने इस अवसर पर दमदार तरीके से भाषण प्रस्तुत किया तथा मंच संचालन में सहयोग किया और बच्चों ने इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम देशभक्ति से बहुत-प्रोत होकर के आयोजित किया और मुख्य अतिथि ने भी अपने संबोधन में राष्ट्र के नाम बच्चों को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस के अवसर पर संविधान क्यों जरूरी है और इसका क्या महत्व है

बच्चों को बताया और देश में कानून का राज किस तरीके से संवैधानिक तरीके से चलता है और देश में शासन व्यवस्था में संविधान किस तरीके से सहायक है जिसमें सभी व्यक्ति मिलजुल कर सामान भाव के साथ में रह सकें और सबको उनके अधिकार मिल सके और भाईचारा कायम रहे यही उन्होंने संदेश दिया और इस अवसर पर वीर जवानों को भी याद किया जिनके अथक बलिदान से हमें यह अवसर गणतंत्र दिवस मनाने का अवसर मिला जिसमें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का भी महत्वपूर्ण योगदान संविधान बनाने में रहा था उन्हें

भी इस अवसर पर और समस्त टीम जो कि संविधान निर्माता टीम थी उनको भी याद किया गया और उन्होंने बच्चों को पुरस्कार देकर के और मिठाइयां बांट करके पूरे हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय त्यौहार मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक अध्यापिकाएं श्रीमती कविता रानी वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती सुशीला मैडम श्रीमती मनीषा श्रीमती प्रज्ञा श्रीमती रश्मि श्रीमती लक्ष्मी श्रीमती अनीता श्रीमती अंजना श्रीमती रेणु आदि मैडम उपस्थिति रही एवं इस अवसर पर एसएमसी प्रधान व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे और कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ मना करके संपन्न किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.