पंचायती राज संस्थाओं के उप-चुनाव के लिए शुक्रवार को 06 नामांकन पत्र प्राप्त हुए: आयुष सिन्हा
फरीदाबाद: पंचायती राज संस्थाओं के उप-चुनाव (अप्रैल–मई, 2026) के अंतर्गत जिला फरीदाबाद में नामांकन प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सुचारू रूप से जारी है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 24 अप्रैल 2026 को विभिन्न खंडों से प्राप्त नामांकन पत्रों की दैनिक रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग, हरियाणा को प्रेषित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि खंड फरीदाबाद के अंतर्गत ग्राम पंचायत भरकोला (वार्ड-03) में पंच पद हेतु 01 नामांकन पत्र (पुरुष) प्राप्त हुआ है। खंड बल्लभगढ़ में ग्राम पंचायत फतेहपुर बिल्लोच (वार्ड-19) एवं जाकोपुर (वार्ड-02) में कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ, जबकि ग्राम पंचायत डीग (वार्ड-01) में पंच पद के लिए 01 नामांकन पत्र (पुरुष) प्राप्त हुआ है।
खंड तिगांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत साहुपुरा खदर में सरपंच पद हेतु 03 नामांकन पत्र (पुरुष) प्राप्त हुए हैं, जबकि ग्राम पंचायत फतेहपुर (वार्ड-02) में पंच पद के लिए 01 नामांकन पत्र (महिला, अनुसूचित जाति) प्राप्त हुआ है। इस प्रकार आज कुल 06 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं, जिनमें 05 पुरुष एवं 01 महिला (अनुसूचित जाति) वर्ग से संबंधित हैं। उपायुक्त ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित की जा रही है। सभी संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें।
यह भी पढ़ें
