बडखल के विकास को समर्पित रहा विधायक अदलखा का दो वर्ष का कार्यकाल : राकेश धुन्ना
फरीदाबाद। द एक्स सैनिक सोसायटी के निवर्तमान प्रधान एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश धुन्ना ने बडखल क्षेत्र के विधायक धनेश अदलखा के दो सालों के कार्यकाल को सराहते हुए कहा कि इन दो सालों में बडखल क्षेत्र का स्वरुप बदल गया है। इस क्षेत्र में हुए अब तक हुए अभूतपूर्व विकास की बदौलत यह क्षेत्र फरीदाबाद जिले की सबसे विकसित विधानसभा में शुमार हो चुका है। उन्होंने कहा कि विधायक अदलखा का दो सालों का कार्यकाल पूरी तरह से बडखल के विकास को समर्पित रहा है।
राकेश धुन्ना ने कहा कि जहां क्षेत्र में जहां अवैध अतिक्रमणों पर कार्रवाई की गई वहीं सडक़ों का सौंदर्यीकरण किया और नई-नई परियोजनाओं ने इस क्षेत्र के विकास में नए पंख लगा दिए। उन्होंने कहा कि यह दो सालों का कार्यकाल तो मात्र ट्रेलर है, आने वाले तीन सालों में इस क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया जाएगा, जिससे इस क्षेत्र की दशा और दिशा दोनों बदल जाएगी। श्री धुन्ना ने कहा कि विधायक धनेश अदलखा जी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है, जो विकास की बातें वह करते है, उसे पूरा करते है और यही कारण है कि आज हमारा बडखल क्षेत्र निरंतर विकास की नई ऊंचाईयों को छू रहा है।
