टहलने निकली महिला से छेड़छाड़, फिर घर आकर पिस्टल लहराई

हरियाणा के फरीदाबाद में दिव्यांग पति और भांजी के साथ टहलने निकली महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। तीनों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ बदसलूकी की।

इतना ही नहीं, जब महिला, उसका पति और भांजी घर पहुंचे तो आरोपी वहां भी घुस आए और परिवार के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आए महिला के देवर को भी पीटा। आरोपियों ने पिस्टल निकालकर जान से मारने की धमकी भी दी।

इस वारदात का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें पीड़ित परिवार के घर के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। एक युवक हाथ में पिस्टल लेकर धमकाता नजर आ रहा है, जबकि कुछ लोग उसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

उधर, पुलिस ने परिवार की शिकायत पर 3 नामजद आरोपियों सहित करीब 20 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।

वारदात की रात का एक वीडियो भी सामने आया है, इसमें एक युवक हाथ में पिस्टल लेकर उसे लहराता दिखाई दे रहा है। महिला का आरोप है कि इसी हथियार से उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई। परिवार ने यह वीडियो भी सुबूत के तौर पर पुलिस को सौंपा है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर तीन नामजद आरोपियों सहित करीब 20 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी जा रही है।

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.