1.41 करोड़ की ट्री मेंटेनेंस मशीनें 2 साल से बेकार, फरीदाबाद निगम ने पेड़ों की छंटाई के लिए खरीदी थी

फरीदाबाद नगर निगम ने शहर में पेड़ों की कटाई और छंटाई आसान बनाने के लिए करीब दो साल पहले 1.41 करोड़ रुपए खर्च कर छह ट्री मेंटेनेंस प्लेटफॉर्म मशीनें खरीदी थी। इन मशीनों का मकसद सड़क किनारे झुके पेड़ों की सुरक्षित और जल्दी छंटाई करना था, ताकि हादसों का खतरा कम हो सके, लेकिन मशीनें खरीदने के बाद आज तक उनका इस्तेमाल ही नहीं किया गया। अब उनकी गारंटी भी खत्म हो चुकी है।

मामले का खुलासा आरटीआई कार्यकर्ता अजय सैनी द्वारा मांगी गई जानकारी से हुआ है। नगर निगम ने अपने जवाब में माना है कि मशीनों को चलाने के लिए प्रशिक्षित ड्राइवर उपलब्ध नहीं थे, इसलिए वे दो साल से निगम परिसर में खड़ी हैं।

मालियों पर निर्भर रहता था पूरा काम

शहर की ग्रीन बेल्ट में लगे पेड़ों की छंटाई अब तक माली करते रहे हैं। इस प्रक्रिया में काफी समय लगता है और कई बार समय पर पेड़ों की कटाई नहीं हो पाती। खासकर बारिश के मौसम में सड़क की ओर झुकी शाखाएं लोगों और वाहनों के लिए खतरा बन जाती हैं। इसी समस्या को देखते हुए नगर निगम ने आधुनिक मशीनें खरीदी थीं, लेकिन उनका लाभ लोगों को नहीं मिल सका।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.