डिजिटल अरेस्ट कर 77 लाख की ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद। खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का बता कर एक व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट में रखकर 77 लाख की ठगी के आरोप में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी केशव(27) वासी अग्रवाल कॉलोनी कैथल, सुरेंद्र(42) वासी गांव धौला जींद व प्रवेश(48) निवासी अशोक कॉलोनी कैथल को जीरकपुर पंजाब से गिरफ्तार किया है।

सेक्टर-21 सी निवासी एक व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास एक अंजान नम्बर से व्हाट्सप कॉल आया। जिन्होंने अपने आप को मुंबई क्राईम ब्रांच से बताया और कहा कि आपके आधार कार्ड का प्रयोग करके आपके नाम से केनरा बैंक में अकाउंट खुलवा कर उस अकाउंट में जेट एयरवेज के मालिक के साथ धोखाधड़ी का पैसा डलवाया है। इस धोखाधड़ी में आपका नाम केस में आया हुआ है और यदि तुम इस केस में से अपना नाम कटवाकर, केस का निपटारा करना चाहते हो तो हमारे बताये अनुसार बैंक खाता में पैसा डाल दिजिए। जिसके बाद ठगों ने उसे गिरफ्तारी का डर दिखा कर 77 लाख ऐंठ लिये। जिस शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी केशव खाताधारक है। जिसने अपना खाता कमीशन के लालच में आकर आगे प्रवेश व सुरेंद्र को दे दिया था, जिन्होने मिलकर यह खाता आगे किसी को दे दिया था। केशव बीकॉम पास है तथा राइस ट्रेडिंग का काम करता है। वहीं प्रवेश 12वीं पास है तथा प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। सुरेंद्र, प्रवेश के पास ही ड्राइवरी का काम करता है तथा केशव व प्रवेश पड़ोसी है। खाते में ठगी के कुल 45 लाख रुपये आए थे। आरोपियों को आगामी पूछताछ के लिए पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.