बिजली-पानी की समस्या को लेकर औद्योगिक नगरी में हाहाकार

- बिजली-पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरी जनता

फरीदाबाद। भीषण गर्मी के साथ ही शहर में पेयजल और बिजली संकट को लेकर हाहाकार शुरु हो गया है। जिलेवासियों की मांग के अनुरूप मात्र आधी ही बिजली सप्लाई की जा रही है। बिजली किल्लत के साथ ही पेयजल समस्या भी सिरदर्द बन गई है। बिजली-पेयजल उपलब्ध न होने से नाराज लोगों ने भड़ाना चौक पर कई घंटे जाम रखा। वहीं नहरपार ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर- 85 अमोली संकल्प सोसायटी के नाराज लोगों ने भी सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इससे सड़क पर जाम लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।

चार दिन से बिजली झेल रहा भड़ाना चौक
भड़ाना चौक पर चार दिन से बिजली नहीं है। बिजली की वजह से पानी भी नहीं आ रहा। उनकी समस्या कोई भी सुनने को तैयार नहीं है। लोगों ने आरोप लगते हुए कहा कि जब भी हम पार्षद के पास जाते है तो वो कहते है कि मेरी जेब में है क्या बिजली-पानी जो निकाल के दे दूं। लोगों का कहना है कि जब वोट लेना होता है हो मीठी-मीठी बातें और लुभावने वादे करते हैं। जीतने के बाद सब कुछ भूल जाते है। चार दिन से बिना बिजली-पानी के रहा रहे है। इनवर्टर भी जवाब दे चुके हैं, आप ही बताए कि इस भीषण गर्मी में कैसे लोग अपने बच्चों के साथ बिजली-पानी के रह सकते है। लोगों का कहना है कि कोई भी अधिकारी हमारी समस्या नहीं सुन रहा है। किसी को भी हमारी तकलीफ नहीं दिखाई दे रही है। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग के एसडीओ आए थे, उन्होंने एक घंटे में बिजली चालू करवाने का आश्वासन दिया है। लोगों का यह भी कहना है कि पुलिस प्रशासन हमें आकर एफआईआर दर्ज करवाने की धमकी दे रहा है।

तीन दिन से नहीं है अमोलिक संकल्प सोसायटी में बिजली
प्रदर्शन कर रहे सेक्टर- 85 अमोलिक संकल्प सोसायटी के लोगों का कहना है कि जब से तूफान आया था तब से बिजली नहीं आ रही है,आज तीन दिन हो गए है बिजली का कोई अता-पता ही नहीं है। साथ वाली सोसायटी में बिजली-पानी आ रहा है। लेकिन हमारी सोसायटी में बिजली नहीं है। लोगों का कहना है कि बिजली दफ्तर के कई चक्कर काट चुके है, लेकिन किसी भी अधिकारी को यह नहीं पता की कब तक बिजली आएगी। लोगों ने सोसायटी के मेंटेनेंस डिपार्टमेंट पर भी आरोप लगाया कि वो लोग भी कुछ नहीं कर रहे हैं। सोसायटी में बिजली नहीं है, फिर भी मेंटेनेंस डिपार्टमेंट के दफ्तर में एसी-पंखे चल रहे है। लोगों का कहना है कि अन्य सोसायटी से अधिक है यहां का मेंटेनेंस चार्ज। फिर भी हम लोग दे रहे है। लेकिन बावजूद इस सभी के सुविधा नहीं मिल पा रही है। लोगों का कहना है कि जब मेंटेनेंस डिपार्टमेंट हमें सुविधा दे नहीं सकता हो, तो किस बात का मेंटेनेंस चार्ज ले रहे है। सोसाइटी में लाइट नहीं आने पर डीजी सेट (डीजल जनरेटर) चलना चाहिए, लेकिन हमारी सोसायटी में डीजी सेट बंद कर दिया जाता है, यह कह कर की डीजी सेट गर्म हो रहा है। इसकी वजह से लिफ्ट नहीं चल सकती है। बिजली विभाग के अधिकारी आए थे, दो घंटे में बिजली चालू करने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक शुरू नहीं है।

जाम में पहुंचे विधायक ने एसई को लगाई फटकार
शनिवार की देर रात एनआईटी-तीन में भी लाइट ना आने के कारण देर रात घर से बाहर निकले और चौक पर जाम लगा दिया। लोगों का कहना था कि बिजली कर्मचारी लगातार उनको झूठा आश्वासन दे रहे है। बिजली ना आने के कारण वो परेशान हो रहे है। वह समय पर बिजली का बिल भरते है लेकिन जरूरत के समय उनको बिजली नही मिल रही है। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाकर जाम को खुलवाला। बिजली ना आने से परेशान बड़खल विधायक धनेश अदलखा ने बिजली विभाग के एसई ( सुपरिटेंडेंट इंजीनियर ) की फोन पर जमकर क्लास लगाई। विधायक ने यहां तक कहा कि अगर जल्दी सब सही नहीं हुआ तो वह सीएम से भी बात करेंगे।

बिजली कर्मचारी कर रहे है काम
बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार तूफान के कारण बिजली की अलग अलग जगह पर कई लाइनें टूटी है। जिसकी मरम्मत करने का काम लगातार जारी है। जल्द ही लोगों को बिजली की सही रूप से सप्लाई शुरू हो जाएगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.