जिले में 13 सितंबर को लगेगी तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत

फरीदाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 सितंबर को किया जाएगा। लोक अदालत जिला न्यायालय परिसर, सेक्टर-12 में संपन्न होगी। लोक अदालत का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संदीप गर्ग के कुशल मार्गदर्शन और सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रितु यादव के सक्षम नेतृत्व में किया जा रहा है।

सीजेएम रितु यादव ने बताया कि इस अवसर पर अधिक से अधिक राजस्व संबंधी मामलों सहित अन्य वादों को निपटाने का लक्ष्य रखा गया है। लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को तेजी से, सुलभ एवं आपसी सहमति से न्याय प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। सीजेएम रितु यादव ने आमजन से अपील की है कि जिन भी पक्षकारों के मामले लंबित हैं, वे लोक अदालत के माध्यम से अपने विवादों का निपटारा कर लाभान्वित हों। लोक अदालत में आपसी सहमति से निपटाए गए मामलों का निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होगा और इसके विरुद्ध कोई अपील नहीं की जा सकेगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.