रेडक्रॉस सोसाइटी की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं का हुआ निवारण

फरीदाबाद। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी,हरियाणा के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी, की अध्यक्षता में रेडक्रॉस भवन सेक्टर-12, फरीदाबाद के प्रशिक्षण केंद्र में हरियाणा राज्य के विभिन्न रेडक्रॉस जिला शाखाओं से आए हुए तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की समस्याओं का निदान करने हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया। बिजेंद्र सोरोत, सचिव जिला रेडक्रॉस ने संबोधन में बताया कि आज इस बैठक का उद्देश्य सभी तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की समस्याओं का निवारण करना है उन्होंने सभी उपस्थित कर्मचारियों का इस बैठक में उपस्थित होने पर धन्यवाद किया।

अंकुश मिगलानी, उपाध्यक्ष, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, हरियाणा द्वारा समस्या निवारण बैठक मे सभी कर्मचारियों की समस्याओं को सुना गया एवं सभी को आश्वस्त किया कि सभी की उचित समस्याओं का निवारण जल्द किया जाएगा। उपाध्यक्ष द्वारा सभी कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे रैड क्रॉस की कल्याण कारी गतिविधियों मे बढ़चढ़कर भाग ले औए कोई ऐसा काम ना करे जिससे संस्था की बदनामी ना हो। डॉ एम पी सिंह द्वारा उपस्थित सभी कर्मचारियों को सदाचार का पाठ पढ़ाते हुए सभी को ईमानदारी एवं मेहनत से काम करने के लिए प्रेरित किया।

विमल खंडेलवाल ने सभी रेडक्रॉस कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए बताया कि रेडक्रॉस के स्वयंसेवक और कर्मचारी आपदाओं और संघर्षों में जरूरतमंद लोगों की मदद करके मानवता के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। जगदीश सहदेव और आर पी हंस ने बताया कि आज के समय में, खुशी और अपने समग्र मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। प्रताप सिंह द्वारा सभी कर्मचारियों को मेहनत से काम करने का सन्देश दिया।

बैठक के दौरान मंच का संचालन पुरुषोत्तम सैनी, उपाधीक्षक रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद द्वारा किया गया इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी कर्मचारियों को रेडक्रॉस द्वारा जो मानवहित कार्य किए जाते है उनमें अधिक से अधिक जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस बैठक को सफल बनाने में मुख्य रूप से रेडक्रॉस फरीदाबाद स्टाफ ने पूर्ण सहयोग दिया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.