जिला बाल कल्याण परिषद, गुरुग्राम के तत्वाधान में तीन दिवसीय मंडल स्तरीय बाल महोत्सव-2025 का हुआ शुभारम्भ
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद चंडीगढ़ कार्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार उपायुक्त महोदय श्री अजय कुमार, IAS के कुशल मार्गदर्शन में तीन दिवसीय मंडल स्तरीय बाल महोत्सव 2025 के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है जिसमें शैक्षणिक, सांस्कृतिक, रचनात्मक गतिविधियों का शुभारम्भ आज दिनांक 03.12.2025 को श्रीमती सुषमा गुप्ता, मानद महासचिव, हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद, चंडीगढ़ द्वारा मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत कर व दीप प्रज्जवलित करके किया गया तथा श्री कमलेश शास्त्री, मंडल बाल कल्याण अधिकारी, गुरुग्राम द्वारा उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई। श्रीमती सुरेखा हूड्डा, जिला बाल कल्याण अधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि का सम्मान किया गया। विशेषता अतिथि के तौर पर श्री विकास रेड क्रॉस सचिव एवं श्री विमल खंडेलवाल वरिष्ठ समाजसेवी उपस्थित रहे।
सुरेखा हूड्डा, जिला बाल कल्याण अधिकारी, गुरुग्राम द्वारा जानकारी दी गई कि जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा मंडल स्तरीय बाल महोत्सव-2025 का शुभारम्भ आज दिनांक 03-12-2025 से सिविल लाइन्स के जॉन हॉल में मुख्य अतिथि श्रीमती सुषमा गुप्ता, मानद महासचिव, हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद, चंडीगढ़ द्वारा किया गया है मुख्य अतिथि ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया और कहा कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद हर वर्ष बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए मंच प्रदान करता है। उक्त मंडल स्तरीय बाल महोत्सव-03.12.2025 से 05.12.2025 तक चलेगा। आज दिनांक 03.12.2025 को जिला रेवाड़ी, गुरुग्राम व नारनौल के जिला स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे विजेता बच्चों ने ग्रुप डांस (समूह, 1,2,3,4) तथा सोलो सोंग (समूह 2,3,4) में उत्साह के साथ भाग लिया व अपनी कला का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि द्वारा निर्णायक मंडल के सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस मोके पर निर्णायक मंडल में नरेंद्र, मोंटी शर्मा, वंशिका, मानशी, नमिता, मोहित शर्मा, डॉo संदीप मैहरा, वीरेन्द्र सेहरा व मंच संचालन सतीश कुमार व मनोज कुमार शिक्षाविद द्वारा किया गया | इस मौके पर बाल गृह के बच्चे व जिला बाल कल्याण परिषद, गुरुग्राम का सभी स्टाफ मौजूद रहे।

