बड़खल विधानसभा के पार्षदों के साथ निगमायुक्त ने की बैठक

फरीदाबाद। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने गुरुवार आज बड़खल विधानसभा के पार्षदों के साथ निगम मुख्यालय में बैठक की और उनके साथ हर वार्ड के विषय में  विस्तार से चर्चा की। निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने बड़खल विधानसभा के पार्षदों के साथ बैठक में उनकी समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि आप सभी की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे निगम प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी जनप्रतिनिधियों के साथ सहयोग करते हुए कार्य करेंगे ताकि आमजन को किसी भी कार्य में परेशानी ना आए। समस्याओं को सुनने के बाद उन्होंने कहा कि नगर निगम के सभी वार्डों में आने वाली समस्याओं को वह प्राथमिकता के साथ दूर करने का कार्य करेंगे।

इस बैठक में आज वार्ड 12,वार्ड 13 ,वार्ड 16, वार्ड 17, वार्ड 18, वार्ड 19, वार्ड 20, वार्ड 21,वार्ड 22 और वार्ड 23 के पार्षदों के साथ वार्डों के विकास को लेकर चर्चा की गई। निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने पार्षदों से उनके द्वारा दिए गए विकास कार्यों की फाइलो का स्टेटस जानते हुए अन्य विकास कार्यों के बारे में जानकारी और उनसे लिखित में कार्यों की सूची मांगी है ताकि उनकी मांगों को सरकार से मंजूरी के लिए भेजा जा सके।

उन्होंने कहा कि कुछ कार्य ऐसे हैं जिन्हें निगम के सदन में पास होने के बाद कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों की डिमांडों को हरियाणा सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा उसके बाद जो कार्य मंजूर होगें उन्हें प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाएगा। बैठक में बबीता संदीप भड़ाना, जसवंत सिंह, मनोज नासवा, शोभा रानी, कर्मवीर सिंह, जगत सिंह, लिखी राम, वीरेंद्र भड़ाना, हरेंद्र भड़ाना मौजूद रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.