कर्मचारियों ने काले झंडे एवं उल्टी झाड़ू लेकर मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

फरीदाबाद। नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आव्हान पर नगर निगम में चल रहे काले झंडे और हाथों में उल्टी झाड़ू लेकर प्रदर्शन के कार्यक्रम समाप्त अब कर्मचारी 16 मई को करेंगे राज्यव्यापी क्रमिक भूख हड़ताल। कर्मचारियों ने भोजन अवकाश के समय पहले निगम मुख्यालय पर रोष सभा की और उसके बाद निगम मुख्यालय से नीलम चौक तक जोरदार काले झंडे और झाड़ू के साथ प्रदर्शन किया। आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के जिला प्रधान दिलीप बोहत ने की तथा मंच का संचालन सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव महेंद्र कोडीया ने किया।

राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि नगर निगम में सफाई कर्मचारियों का भारी अभाव है आबादी और क्षेत्रफल के अनुपात में 10 हजार सफाई कर्मचारियों की आवश्यकता है जबकि आज नगर निगम में कुल 2900 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि कार्यरत कर्मचारियों में से 300 कर्मचारी अधिकारी और राजनेताओं के घरों पर काम करते हैं, यूनियन के विरोध के बाद भी इन कर्मचारियों को जनता की सेवा में नहीं लगाया जाता। श्री शास्त्री ने कहा कि नगर निगम प्रशासन वार्ड बंदी कर सफाई कर्मचारियों की सामान्य रूप से वार्डों में नियुक्ति करने से सफाई व्यवस्था नहीं सुधरेगी। शहर की सफाई व्यवस्था सुधारनी है तो सफाई कर्मचारियों की भर्ती करें निगम और अधिकारियों व राजनेताओं के घरों पर काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को जनता की सेवा में उतारे यदि यह काम किए बिना सफाई कर्मचारियों को जबरन एस डब्ल्यू एम एप और वार्ड बंदी करके परेशान करने का काम किया तो सफाई कर्मचारी नगर निगम की तानाशाही का मुंह तोड़ जवाब देंगे।

रोष सभा में आज 14 मई को रोहतक में बाप और दो बेटों की सीवर में हुई मौत पर भी सफाई कर्मचारियों ने शोक व्यक्त किया। आज के प्रदर्शन में नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य उपाध्यक्ष कमला, राज्य उप महासचिव सुनील चंडालिया, राज्य सचिव अनूप वाल्मीकि, जिला सचिव अनिल चंडालिया सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह, वरिष्ठ प्रधान नंदन ढाकोलिया, कोषाध्यक्ष जितेंद्र छावड़ा, बेलदार यूनियन के प्रधान शहाबुद्दीन, वाटर सप्लाई यूनियन के प्रधान देवी चरण शर्मा, सचिव राम रतन कर्दम, इलेक्ट्रीशियन यूनियन के प्रधान मनोज शर्मा, सैनिटेशन यूनियन के प्रधान शिव कुमार शिवा, मां यूनियन के सचिव प्रदीप चावरिया, महिला नेता ललिता देवी, शकुंतला, बीना आदि ने भी संबोधित किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.