श्री महावीर मंदिर महावीर नगर में निर्जला एकादशी पर मीठे पानी की छबील लगाई

फरीदाबाद। श्री महावीर मंदिर सेवा समिति ट्रस्ट ( रजि0) फरीदाबाद द्वारा श्री महावीर मंदिर महावीर नगर में निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर सुंदरकांड के पाठ के बाद मीठे पानी की छबील लगाई।

इस अवसर पर योगेश चावला,चरणसिंह चैनी,टेकचन्द नन्द्राजोग(टोनी पहलवान,),पंडित धीरज शास्त्री,प्र्रेमवीर सिंह राहत,सतपाल चौधरी,के.डी शर्मा,,धर्मवीर चौधरी,अनिल वर्मा,धीरज वधवा,अनिल गुप्ता,सुनील शर्मा(सोनू),कमल नन्द्राजोग(कैप्टन),प्रमोद मल्होत्रा(टीटू मटके वाला),पिन्टू सैनी,राजेश तनेजा,खूब सिंह सैनी व चन्द्रकांत दुगल सभी ने मिलकर राहगीरों को मीठा पानी वितरित कर सभी को निर्जला एकादशी पर्व की शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर टेकचन्द नन्द्राजोग ने कहा कि एकादशी भगवान विष्णु का सर्वक्षेष्ठ व्रत है। उन्होनें कहा कि ज्येष्ठ के महीने में सबसे ज्यादा गर्मी होती है और इस गर्मी में जल पिलाने से भगवान और पितृ दोनों ही प्रसन्न होते है और जनता भी दुआएं देती है। उन्होनें कहा कि हिन्दु धर्म में भूखे को भोजन खिलाना व प्यासे को पानी पिलाना श्रेष्ठ पुण्य माना गया है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.