मानव परिवार के वरिष्ठ सदस्यों ने गीत संगीत के साथ मनाया अपना जन्मदिन

रविवार को मानव भवन सेक्टर 10 में मानव परिवार के गोल्डन लीजेंड ग्रुप की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें मानव सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य सुरेश सतीजा,हरविंद्र कुमार,गोविंद वर्मा का जन्मदिन गीत संगीत व आनंद के साथ सामूहिक रूप से मनाया गया। इस अवसर पर कैप्टन पीएल नाहर ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर कहा कि वृद्धावस्था भी जिंदगी का एक भाग है इसको “अभी तो हम जवान हैं और “ओल्ड इस गोल्ड” की भावना से बिताना चाहिए और स्वस्थ रहने के लिए गीत संगीत गायन व नृत्य को जिंदगी का हिस्सा बनाना चाहिए। कार्यक्रम में कैप्टन नाहर ने अपनी सहयोगी गायिका अमृता के साथ सदाबहार गीत व नगमे सुनाए जिन पर सभी ने सामुहिक नृत्य करके खुशी का इजहार किया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस शुभ अवसर पर समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा,चेयरमैन प्रोजेक्ट संजीव शर्मा,प्रभारी आई सी जैन सहित नरेंद्र मिश्रा,एमएल मोदी,वाईके माहेश्वरी,रछपाल सिंह,सतीश शर्मा,टीडी मनोचा, पीके देव,बीना रंजन,मीनाक्षी बंसल, नीलम शर्मा,संघमित्रा कौशिक,ममता,मालती,भावना जैन,संजीव अग्रवाल, कल्पना गुप्ता मौजूद रहे

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.