सेक्टर-12 कैंटीन अनुबंध 2025-26 के लिए 14 मई से ऑनलाइन करें पंजीकरण: डीसी

- ऑनलाइन ई-ऑक्शन के लिए [www.eauction.gov.in](http://www.eauction.gov.in) साइट पर जाएं

फरीदाबाद। उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए लघु सचिवालय, सेक्टर-12, फरीदाबाद में कैंटीन (01 जून 2025 से 31 मार्च 2026 तक) ई-नीलामी निविदाएं निम्न शर्तों के तहत आमंत्रित की जाती हैं:

वित्त वर्ष 2025-26 (01 जून 2025 से 31 मार्च 2026 तक) के लिए लघु सचिवालय, सेक्टर-12, फरीदाबाद में कैंटीन की रिजर्व कीमत ₹13,52,080/- है। कोई भी इच्छुक व्यक्ति ई-नीलामी में भाग लेना चाहता है तो वह इस निर्धारित रिजर्व प्राइस से ऊपर निविदा लगा सकता है। कैंटीन के लिए ₹1,25,000/- (एक लाख पच्चीस हजार रुपए) बतौर जमानत राशि ई-नीलामी के लिए डिमांड ड्राफ्ट के रूप में जिला नजारत शाखा में जमा करनी होगी।

निविदा की शर्तें निम्नलिखित हैं:

निविदाएं भरने वाली फर्म/ठेकेदार को अपना रिहायशी प्रमाण पत्र व पैन कार्ड जमा करना होगा।

निविदाएं भरने वाली किसी भी फर्म/ठेकेदार के विरुद्ध कोई सरकारी राशि बकाया नहीं होनी चाहिए। (स्वघोषणा पत्र के साथ)

निविदाएं भरने वाली किसी भी फर्म/ठेकेदार के खिलाफ कोई अभियोग/विवाद किसी थाना/न्यायालय में लंबित नहीं होना चाहिए। (स्वघोषणा पत्र के साथ)

निविदाएं भरने वाली किसी भी फर्म/ठेकेदार हरियाणा में किसी भी विभाग द्वारा ब्लैकलिस्टेड नहीं होनी चाहिए। (स्वघोषणा पत्र के साथ)

कैंटीन के लिए किराए का निर्धारण ठेका आवंटन की तिथि से बोली राशि के आधार पर लिया जाएगा।

उपरोक्त ई-नीलामी पंजीकरण के लिए दिनांक 14 मई 2025 से [https://eauction.gov.in](https://eauction.gov.in) पर उपलब्ध है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.