प्रधानमंत्री की मां के लिए अपशब्द बोलने पर देश से माफी मांगे राहुल गांधी : सीमा त्रिखा

पूर्वमंत्री व भाजपा नेत्री ने पत्रकार वार्ता में की नायब सरकार की ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ की प्रशंसा

फरीदाबाद। राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पूज्य माता जी के बारे में अपशब्द कहने की पूर्वमंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती सीमा त्रिखा ने कड़े शब्दों में भत्र्सना की है। उन्होंने कहा कि भगवान के बाद अगर संसार में किसी का कद सबसे बड़ा है तो वह होती है ‘मां’ और किसी भी मां के खिलाफ कोई भी टिप्पणी करना पूरी तरह से गलत है।

राहुल गांधी को अपने इस कृत्य के लिए समूचे देश से माफी मांगनी चाहिए। श्रीमती त्रिखा रविवार को सेक्टर-2 स्थित भाजपा महानगर कार्यालय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रही थी। इस मौके पर उनके साथ मुख्य रुप से भाजपा महानगर फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह, भाजपा महिला जिलाध्यक्ष ममता राघव, जिला महामंत्री अनुराग गर्ग, मीडिया प्रभारी राजेश कौशिक सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

पत्रकार वार्ता में पूर्वमंत्री सीमा त्रिखा ने 25 सितंबर से नायब सरकार द्वारा महिलाओं को हर माह 2100 रुपए देने की शुरु की जा रही ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सरकार का प्रदेश की महिलाओं को नायब तोहफा है, इससे महिलाओं सशक्त बनेगी। श्रीमती त्रिखा ने कहा कि सभी राजनैतिक दल महिलाओं को 33 प्रतिशत भागेदारी देने की बात करते है, लेकिन एनडीए ने इसे पूरी तरह से सार्थक किया है, आज भारतीय जनता पार्टी में महिलाओं को पूरा मान सम्मान मिल रहा है। इस मौके पर भाजपा फरीदाबाद महानगर के जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह व भाजपा महिला जिलाध्यक्ष ममता राघव ने श्रीमती सीमा त्रिखा का कार्यालय पर पहुंचने पर फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.