अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी हेतु अभ्यास सत्र का हुआ शुभारंभ
इस अभ्यास सत्र में जिला शिक्षा विभाग से जुड़े पीटीआई/डीपीई शिक्षक भाग ले रहे हैं, जिन्हें योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे आगामी योग दिवस कार्यक्रम में अपने स्कूलों में छात्रों को योग प्रशिक्षण दे सकें और समाज में योग के प्रचार-प्रसार में योगदान दे सकें। जिला आयुष अधिकारी डॉ. मोनिषा लांबा ने बताया की इन 3 दिनों में आयुष विभाग के योग विशेषज्ञ विकास यादव द्वारा योग प्रशिक्षण कराया जाएगा। उन्होंने आगामी योग सत्रों में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने के लिए जागरूक भी किया। यह आयोजन योग को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम है और विभिन्न विभागों की सहभागिता को दर्शाता है।
