तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव 2025 के दूसरे विभिन्न स्पर्धाओं में विजेता रहे खिलाड़ी
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव 2025 का आगाज हो चुका है। सहकारिता राज्य मंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से 6 से 8 जून तक यह आयोजन किया जा रहा है। इसमें वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, सर्कल कबड्डी, हॉकी, फुटबॉल, खो-खो, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, तलवारबाजी और एथलेटिक्स जैसे कई खेल करवाए जा रहे हैं। कार्यकारी जिला खेल अधिकारी आशा रानी ने शनिवार को हुई विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं की जानकारी दी। सांसद खेल महोत्सव 2025 के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्य मंत्री राजेश नागर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
स्पर्धाओं के परिणाम : एथलेटिक्स-पांच मीटर (पुरुष) में प्रथम स्थान पर गौरव पांचाल, द्वितीय स्थान पर रिंकू और तृतीय स्थान सतीश भाटी रहे। एथलेटिक्स-लॉन्ग जंप (पुरुष) में प्रथम स्थान पर अत्ता साजिद , द्वितीय स्थान पर मान सिंह भडाना और तृतीय स्थान पर तुषार रहे। एथलेटिक्स-शॉट पुट (पुरुष) में प्रथम स्थान अंशदीप रावत, द्वितीय स्थान विकास और तृतीय स्थान राजपाल को मिला। एथलेटिक्स-ट्रिपल जम्प (पुरुष) में प्रथम स्थान मो0 अत्ता साजिद, द्वितीय स्थान तनूज मान और तृतीय स्थान मान सिंह भड़ाना को मिला।
एथलेटिक्स-4X100मी0 (पुरुष) में प्रथम स्थान बिट्टू, सौरव, मोहम्मद अत्ता और आनन्द को मिला। वहीं द्वितीय स्थान अमित, भविष्य, सचिन, वैभव रहे। तृतीय स्थान प्रशांत, भूपेन्द्र, जय, तनूज रहे। एथलेटिक्स 4X400मी0 (पुरुष) में प्रथम स्थान विक्रांत, सचिन, हेमंत, योगिन्द्र रहे। द्वितीय स्थान आनन्द, हरिओम, अज्जू, ध्रुव रहे। तृतीय स्थान वैभव, हितेश, चिक्कू, रिषभ रहे।
