बीजेपी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण जनता खड़ी है लाइन में आज : रावल

फरीदाबाद । बीजेपी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों और कमजोर प्रबंधन का नतीजा है कि आज देश LPG गैस संकट झेल रहा है। अशोक रावल जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव अशोक रावल ने कहा आज आम लोग घंटों लंबी कतारों में खड़े हैं, छोटे व्यापारी और रेहड़ी-पटरी वाले रोजी बचाने के लिए जूझ रहे हैं।

अशोक रावल ने कहा कि हैरानी की बात यह है कि इन कतारों और जनता की परेशानी की तस्वीरें देश के सामने न आएं, इसके लिए सरकार पुलिसिया तंत्र का सहारा लेकर आवाजें दबाने की कोशिश कर रही है। जनता लाइन में खड़ी है और सत्ता सिर्फ अपनी छवि बचाने में लगी है।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कहा देश में LPG गैस सिलेंडर की बढ़ती किल्लत और खुलेआम हो रही काला बाजारी आम जनता के जीवन पर सीधा प्रहार है। लोग एजेंसियों के बाहर घंटों लाइन में खड़े हैं, लेकिन बीजेपी सरकार मौन और झूठ बोल रही है! जनता परेशान है और व्यवस्था असफल साबित हो रही है।

उन्होंने कहा जब कांग्रेस की सरकार थी तो मामूली बढ़ोतरी पर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर नंगे होकर प्रदर्शन करते थे अब भाजपा की केंद्र और प्रदेश में सरकार है भाजपा के नेताओ और कार्यकर्ताओं को क्या हो गया है क्या उनको सांप सुघं गया है एलपीजी गैस लोगों को नहीं मिल रही है ।

आम जनमानस परेशान है महिलाएं खाना तक नहीं बना रही है लोग पुराने समय की तरफ आ रहे हैं क्या यह बीजेपी की असफलता नहीं है भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है कांग्रेसी नेता ने कहा कि आज भी लोग कांग्रेस के किए गए विकास कार्यों को याद कर रहे हैं क्योंकि कांग्रेस की समय में ना कभी महंगाई बढ़ी और ना ही पेट्रोल डीजल गैस की कोई दिक्कत आई लेकिन भाजपा की सरकार में यह सब कुछ हो रहा है और भाजपा के बड़े बड़े नेता सिर्फ वहा वाई लूटने के लिए प्रेस कांफ्रेंस करके सफाई दे रहे हैं कि एलपीजी गैस की कमी नहीं है ।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के हितों लिए कांग्रेस सड़क से लेकर विधानसभा संसद तक संघर्ष करने से पिछे नहीं हटेंगी अगर महंगाई पर कंट्रोल नहीं किया गया तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.