पुलिस-पब्लिक कोआर्डिनेशन गोष्ठी का आयोजन:

पुलिस और समाज मिलकर बनाएंगे सुरक्षित और नशामुक्त फरीदाबाद

फरीदाबाद। पुलिस महानिदेशक हरियाणा महोदय के आदेशानुसार तथा माननीय पुलिस आयुक्त फरीदाबाद के निर्देशानुसार, पुलिस उपायुक्त एनआईटी मकसूद अहमद की अध्यक्षता में एनआईटी जोन की पुलिस-पब्लिक कोऑर्डिनेशन कमेटी की एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन हरियाणा टूरिज्म परिसर, बड़खल में किया गया।

गोष्ठी में सहायक पुलिस आयुक्त बड़खल, मुजेसर एवं कोतवाली, एनआईटी जोन के सभी थाना प्रबंधक एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग टीम की प्रभारी निरीक्षक सुनीता, समन्वयक,सामुदायिक पुलिसिंग एवं ट्रैफिक ताऊ की विशेष उपस्थिति रही। गोष्ठी की शुरुआत में पुलिस उपायुक्त एनआईटी मकसूद अहमद ने सभी गणमान्यजनों, आरडब्ल्यूए प्रधानों, सरपंचों एवं मार्केट एसोसिएशन प्रतिनिधियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। सामुदायिक पुलिसिंग टीम द्वारा पुलिस विभाग की आमजन के लिए चलाई जा रही महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी साझा की गई।

इसके पश्चात उपस्थित जनप्रतिनिधियों से उनके सुझाव एवं समस्याएं सुनी गईं। कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। पुलिस उपायुक्त मकसूद अहमद ने सभी से अपील की कि पुलिस और समाज मिलकर कार्य करें ताकि नशे रूपी राक्षस को जड़ से खत्म किया जा सके, सड़क सुरक्षा को बढ़ावा दिया जा सके और अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस सदैव जनता की सेवा में तत्पर है और हमारा उद्देश्य है कि हर पीड़ित को समय पर न्याय मिले। गोष्ठी के समापन पर पुलिस उपायुक्त ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपका सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। मिशन को सफल बनाने के लिए सूचना साझेदारी बढ़ाएं और पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षित समाज का निर्माण करें।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.