राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के 8वें स्थापना दिवस पर रिक्शेवालों में बांटी गई टोपी, स्वापी व ओआरएस के पैकेट
Faridabad: दिनांक 22-05-2024 को राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के 8वें स्थापना दिवस पर संस्था की संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबिका शर्मा और देव वशिष्ट, सक्षम ने रिक्शेवालों ओर रेहड़ी वालों को धूप और गर्म लू से बचने के लिए टोपिया दी, पसीना पोंछने के लिए स्वापी बांटी और ज्यादा पसीना बह जाने के कारण आयी पानी की कमी को दूर करने के लिए ओआरएस के पैकेट बांटे।
ओआरएस के पैकेट संस्था की पदाधिकारी चिकित्सा प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती प्रीता आहूजा जी द्वारा दिये गए। अंबिका शर्मा ने कहा कि इस मौसम में तेज धूप और गर्म लू चल रही है। सभी जीव जंतु गर्मी और पानी की कमी से परेशान हैं। इसलिए हमने रिक्शेवालों, रेहडी पर सब्जी/फल बेचने वालों को टोपिया, स्वापी और ओआरएस के पैकेट बांटे। अंबिका शर्मा ने कहा कि हमारे संगठन की टीम लगातार 7 सालों से महिला सशक्तिकरण के साथ साथ स्लम एरिया पर भी कार्य कर रही है और इसी श्रृंखला में हम हर साल इस भयंकर गर्मी में, तपती धूप और गर्म हवाओं से बचने के लिये राहगीरों में शरबत, ओआरएस के पैकेट, कपड़े व खाद्य सामग्री बांटते रहते है। टोपिया स्वापी और ओआरएस के पैकेट लेकर रिक्शा और रेहडी वाले बहुत खुश हुए और हमें बहुत दुआएं दी
