नवनियुक्त ग्रीवेन्स कमेटी सदस्य देवेन्द्र अग्रवाल(देबू) और दयानन्द नागर ने राज्यमंत्री राजेश नागर का आभार जताया

फरीदाबाद। ग्रीवेन्स कमेटी फरीदाबाद के नवनियुक्त सदस्य देवेन्द्र अग्रवाल(देबू) और दयानन्द नागर ने आज राज्यमंत्री राजेश नागर के निवास पर जाकर फूलों का गुलदस्ता देकर उनका आभार जताया। इस अवसर पर मंत्री जी ने दोनो को मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर देवेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को यह जिम्मेवारी सौपनें पर में मुख्यमंत्री नायब सैनी,प्रदेशध्यक्ष मोहन लाल बडौली,केबीनेट मंत्री विपुल गोयल,राज्यमंत्री राजेश नागर,जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल व सभी वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों व संगठन का दिल की गहराईयों से धन्यवाद करता हुं।

उन्होनें कहा कि भाजपा ही है अंतिम पंक्ति में बैठे छोटे से छोटे कार्यकर्ता को पूरा मान सम्मान देती है। देवेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करूंगा और जनता की छोटी से छोटी समस्या को ग्रीवेन्स कमेटी में प्रमुखता से उठाऊगां जिससे की लोगों का भाजपा में विश्वास बना रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.