श्रीमती शिवानी अग्रवाल अंडर-21 वर्ल्ड ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के लिए रेफरी नियुक्त

फरीदाबाद के रहने वाली श्रीमती शिवानी अग्रवाल को 3 से 6 दिसम्बर तक केन्या के नैरोबी में होने वाली अंडर – 21 वर्ल्ड ताईक्वान्डो चैम्पियनशिप के लिए रेफरी चुना गया है।

ताइक्वांडो में श्रीमती शिवानी जी की यात्रा एक खिलाड़ी, कोच और रेफरी के रूप में उनकी बहुमुखी भूमिकाओं से चिह्नित है। विशेष रूप से, उन्होंने तायक्वोंडो में कुक्कीवॉन से 5th डिग्री ब्लैक बेल्ट हासिल किया। इसके अतिरिक्त, उन्हें राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता होने के साथ-साथ तायक्वोंडो (क्योरुगी और पूमसे) के दोनों प्रारूपों में अंतर्राष्ट्रीय रेफरी होने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने विश्व ताइक्वांडो और अन्य रैंकिंग स्पर्धाओं में दुनिया के विभिन्न स्थानों पर रेफ़री के तौर पर कार्य किया है। जिसमें सीनियर वर्ल्ड ताईक्वान्डो चैम्पियनशिप, एशियन पैरा गेम्स, ग्रैंड स्लैम, ओलम्पिक कोवलिफिक्शन आदि जैसी प्रतियोगिता भी शामिल है।

कोच के रूप में पूर्व राष्ट्रीय कोच रही है व उन्होंने अपने प्रशिक्षण केंद्र से कई अंतर्राष्ट्रीय एथलीट और राष्ट्रीय चैंपियन तैयार किए हैं।

वह अपनी सारी यात्रा का श्रेय अपने परिवार को देते हैं, विशेषकर अपनी पति श्री अमित अग्रवाल को, जो स्वयं भी एक ताईक्वान्डो कोच और अंतराष्ट्रीय रेफरी है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.