होटल बुकिंग के नाम पर लाखों की ठगी, फोन कॉलर गिरफ्तार

फरीदाबाद। होटल बुकिंग के नाम पर करीब साढ़े 12 लाख की ठगी के मामले में साइबर थाना सैंट्रल पुलिस टीम ने बुधवार को फोन कॉलर को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-16ए फरीदाबाद निवासी एक महिला ने साइबर थाना सैंट्रल में शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि वो गूगल पर लेजमोन ट्री होटल्स में ऑनलाइन कमरा बुकिंग के लिए खोज कर रही थी तब उसे कस्टमर केयर का नंबर मिला।

जिसपर बात करने पर कथित कस्टमर केयर प्रतिनिधि ने क्रेडिट कार्ड से होटल बुकिंग पेमेंट करने को कहा लेकिन क्रेडिट कार्ड ना होने के कारण शिकायतकर्ता ने यूपीआई के जरिये 30 हजार रुपए पेमेंट की। जिसके बाद ठगों ने यूपीआई के जरिये पेमेंट करने से बुंकिग ना होने और 20 प्रतिशत डिस्काउट ना मिलने की बात कही। ठग ने शिकायतकर्ता को पेमेंट वापिस करने के झांसे में लिया और विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से होटल बुकिंग के लिए 12 लाख 72 हजार 103 रुपए ऐठ लिए।

जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी मुबारक खान (24) निवासी गांव झाझपुरी जिला डींग, राजस्थान को गिरफ्तार किया है। पुछताछ में सामने आया कि आरोपी कस्टमर केयर प्रतिनिधि बन कर बात करता था और उनको अपनी बातों में फंसा कर उनसे पैसे खाता में ट्रांस्फर करवाता था तथा आरोपी 7वी. पास है। आरोपी को अदालत में पेश कर सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.