केजरीवाल ने अन्ना जैसे संत का इस्तेमाल किया: शाह, सत्ता में आकर भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़े

दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को झुग्गी बस्ती प्रधान सम्मेलन में कहा कि दिल्ली के झुग्गीवासी झूठे वादे करने वाले अरविंद केजरीवाल को सबक सिखाने जा रहे हैं। 5 फरवरी दिल्ली का आप’दा से मुक्ति का दिन है। इस दिन दिल्ली को करप्शन से मुक्ति मिलेगी। AAP सरकार ने दिल्ली को नरक बनाने का काम किया है।

जिन लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया। अन्ना जैसे संत पुरुष को आगे करके सत्ता में आए, उन्होंने इतना भ्रष्टाचार किया कि सारे रिकॉर्ड टूट गए। दिल्ली सरकार 10 साल से डिजास्टर बनी हुई है। पूरा देश कहां से कहां पहुंच गया, लेकिन दिल्ली वाले वहीं रह गए। पंजाब के लोग कह रहे हैं कि केजरीवाल को वोट मत दो, क्योंकि वे झूठे हैं, विश्वासघाती हैं, भ्रष्ट हैं।

इस सम्मेलन में राजधानी के करीब 30,000 झुग्गी बस्तियों के प्रधान ने हिस्सा लिया। शाह ने उनकी समस्याओं को सुना।

1. केजरीवाल से काम नहीं होता तो सत्ता छोड़ दें
केजरीवाल ने 10 साल में कुछ नहीं किया। अगर आपसे काम नहीं हो पा रहा तो सत्ता छोड़ दो। भाजपा विकास के सारे काम कर देगी। लेकिन ये तो सत्ता छोड़ने वालों में से नहीं हैं। जेल जाकर भी इस्तीफा न देना वाला एकमात्र मुख्यमंत्री केजरीवाल हैं।

2. केजरीवाल ने खुद के लिए शीशमहल बनाया
प्रधानमंत्री मोदी ने भरी सभा में कहा कि यह मोदी गारंटी है कि एक-एक झुग्गी वालों को पक्का मकान देने का काम भाजपा करेगी। हमने यह करके दिखाया है। हमने गरीब कल्याण के सारे काम 10 साल में धरातल पर किए हैं। हमने साढ़े तीन करोड़ गरीबों को घर दिया। 10 करोड़ से ज्यादा गरीबों को गैस का सिलेंडर दिया, 6 लाख गांव में 2 करोड़ 62 लाख घरों में बिजली दी, 12 करोड़ गरीबों के घर में शौचालय बनाए लेकिन उन्होंने गरीबों के घर से महंगा शौचालय अपने शीशमहल में खुद के लिए बनाया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.