पलवल में “जन-आक्रोश महिला सम्मेलन” का आयोजन, महिलाओं ने उठाई सशक्त आवाज
आज जिला कार्यालय ब्रज कमल पलवल में आयोजित “जन-आक्रोश महिला सम्मेलन” में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने सम्मान व अधिकारों के लिए मजबूत आवाज उठाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशा भारद्वाज (महिला मोर्चा) ने की। कार्यक्रम में जिला महामंत्री श्री जयराम प्रजापति जी की भी विशेष उपस्थिती रही। इस कार्यक्रम मे कार्यक्रम संयोजक श्रीमती वीर ममता चौहान जी सहित पलवल की अनेक सम्मानित बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।



