इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की कार्यशाला में टीवी पत्रकारिता की बारीकियों से छात्रों को कराया परिचय

फरीदाबाद। जेसी बोस विश्वविद्यालय के संचार एवं मीडिया तकनीकी विभाग द्वारा चतुर्थ ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय वीडियोग्राफी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बदलते रूप-स्वरूप से विद्यार्थियों को परिचय कराते हुए विशेषज्ञ एवं नेशनल पावर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में सीनियर प्रोडक्शन एग्जीक्यूटिव (मीडिया सेल) रामरस पाल सिंह ने अपने 15 वर्ष के पत्रकारिता अनुभव के आधार पर मीडिया विद्यार्थियों को वीडियोग्राफी और ट्राइपॉड हैंडलिंग, कैमरा शॉट्स, एंगल, फील्ड रिपोर्टिंग में पीटीसी, वॉकथ्रू के साथ वॉइस ओवर, विजुअल के महत्व की गहनता के साथ-साथ टीवी पत्रकारिता की बारीकियां विस्तार पूर्वक बताई।

सीएमटी विभागाध्यक्ष प्रो.पवन सिंह ने बताया कि आज की कार्यशाला से विद्यार्थियों को वीडियोग्राफी के क्षेत्र में अपनी समझ बढ़ाने और व्यावहारिक कौशल विकसित करने का अवसर मिला। विशेषज्ञ द्वारा बहुत ही सरल तरीके से वीडियोग्राफी, ट्राइपॉड सेटिंग, स्टूडियो संचालन के साथ फील्ड रिपोर्टिंग की बारीकियों से अवगत कराना श्रेष्ठ अनुभव रहा।

विशेषज्ञ रामरसपाल सिंह ने कार्यशाला में विद्यार्थियों को वीडियोग्राफी के शॉट्स, ट्राइपॉड सैटिंग, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर, कैमरा हैंडलिंग तक की बारीकियों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि एक अच्छा दृश्य लेने के लिए केवल कैमरा ही नहीं, बल्कि एंगल को समझना भी आवश्यक है। उन्होंने सरल भाषा में बड़ी ही सहजता से विद्यार्थियों को स्टूडियो संचालन संबंधित बारीकियों को उदहारण के साथ, स्वयं उपयोग करके व्यावहारिक ज्ञान से रूबरू कराया। विद्यार्थियों ने वीडियोग्राफी के विभिन्न पहलुओं को समझा, सीखा और जिज्ञासा स्वरूप पूछे गए अपने प्रश्नों के उत्तर भी प्राप्त किए।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशिक्षक दुष्यंत त्यागी, प्रोडक्शन सहायक पंकज सैनी, पीएचडी स्कॉलर सौरभ शुक्ला ने विशेषज्ञ राम रसपाल सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत करते हुए विशेष धन्यवाद व्यक्त किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.