आईएमटी इंडस्ट्री एसोसिएशन फरीदाबाद (IIAF) द्वारा प्रधान प्रमोद राणा के नेतृत्व में किया गया सीएम नायब सिंह सैनी का भव्य स्वागत

फरीदाबाद। हरियाणा के यशस्वी एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी का आज फरीदाबाद में आईएमटी इंडस्ट्री एसोसिएशन फरीदाबाद (IIAF) द्वारा प्रधान प्रमोद राणा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। यह अवसर पर सुनील गुलाटी के निवास पर आयोजित लंच मीटिंग का आयोजन रहा, जहां मुख्यमंत्री को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान आईएमटी इंडस्ट्री एसोसिएशन फरीदाबाद (IIAF) के संरक्षक एवं प्रसिद्ध उद्योगपति व समाजसेवी एच.एस. बांगा (चेयरमैन, विक्टोरा ग्रुप), एस.एस. मान (चेयरमैन, मान वेंचर ग्रुप), एस.के. जैन (चेयरमैन, इंडो ऑटो ग्रुप), IIAF के प्रधान प्रमोद राणा, वैष्णव ग्रुप के चेयरमैन वी.जी. अग्रवाल, फरीदाबाद हरियाणा स्टील मोंगर के चेयरमैन योगेश गुप्ता तथा अन्य गणमान्य उद्योगपति उपस्थित रहे।

सभी ने मिलकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया और फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं एवं आवश्यक सुविधाओं को लेकर संक्षिप्त चर्चा की। इस दौरान सभी ने क्षेत्र के औद्योगिक विकास के लिए सरकार के साथ मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.