आर्य वीरांगना दल शिविर का भव्य समापन समारोह

आज के दौर में हर बेटी को शिविर में भाग लेने की जरुरत है :- देशबंधु आर्य

ठारुराम आर्य कन्या विद्यालय बल्लबगढ़ के प्रांगण में आर्यवीर दल के तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय आवासीय आर्य वीरांगना शिविर का भव्य समापन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आर्य वीरांगनाओं ने लाठी, जूडो-कराटे, योगासन, भाला, तलवार बाजी, लेजियम, डबंल , सर्वांग सुंदर व्यायाम का प्रदर्शन किया। आर्य वीरांगनाओं ने विशेष रूप से वैदिक हवन – संध्या उपासना एवं आत्मरक्षा, नैतिक शिक्षा का प्रशिक्षण भी लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आचार्य ऋषिपाल, संजीव तेवतिया, आनंद मेहता, राकेश बघेल, राजकुमार भाटिया, महेश चन्द्र गुप्ता ने आर्य वीरांगनाओं की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के प्रधान व आर्यवीर दल के संरक्षक देशबंधु आर्य ने कहा कि आज के दौर में इस तरह के शिविर की विशेष आवश्यकता है, हर बेटी को आर्य वीरांगना शिविर में भाग लेने विशेष जरुरत है।

संरक्षक होतीलाल आर्य, मंत्री संजय खट्टर आर्य, मंडल पति राजसिंह आर्य, उपमंडल पति प्रेमचंद आर्य, उप मंडल पति सन्तसिहं हुड्डा आर्य, दयानंद आर्य, कर्मचंद शास्त्री, सतीश कौशिक, दीपक आर्य, प्रेम बहल, सीता देवी, संतोष आर्य, गुंजन चौधरी, प्रशिक्षिका चंदा आर्य, श्वेता आर्य, अंजलि आर्य, चंचल आर्य, काजल आर्य, प्राचार्या किरण चुघ ने विशेष सहयोग किया। प्राचार्य डॉ जयप्रकाश वैष्णव, प्राचार्य सतीश चौधरी, कृष्णपाल तेवतिया, उदयवीर गिल, युधिष्ठिर चौधरी, राकेश आर्य, भावना चौधरी, डॉ गजराज आर्य, बलवीर आर्य विशेष रूप से मौजूद रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.