किसानों के दुख दर्द को नहीं सुन रही सरकार: मनधीर सिंह मान
इस सरकार में पूरे देश का किसान परेशान, बॉर्डर पर जवान परेशान और देश में बेरोजगारी चरम पर: मनधीर सिंह मान
| ![]() | ![]() ![]() ![]() | ||
|
फरीदाबाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनधीर सिंह मान लगातार लोगो से जनसंपर्क साध रहे है। इसी कड़ी मे आज मनधीर सिंह मान फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की मंडियों का दौरा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने किसानों से भी उनका हाल-चाल जाना। मान ने गांव मोहना की मंडी का दौरा किया वहा पर किसान के अनाज को खुले आसमान के नीचे देखकर मनधीर सिंह मान ने भाजपा सरकार की योजनाओं को खोखला बताया। उन्होंने आगे कहा कि सरकार केवल किसान की मदद का दिखावा करती है।