अवैध खनन रोकने को लेकर सरकार एवं प्रशासन सख्त, जांच अभियान : डीसी विक्रम

मिट्टी की खुदाई करते पाई गयी पोकलेन मशीन को जब्त किया गया

फरीदाबाद। डीसी विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि गत मंगलवार की सायं खनन एवं अन्य सम्बंधित विभागों की संयुक्त टीम ने मांगर-धौज क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक पोकलेन मशीन बिना किसी वैध परमिट के मिट्टी की खुदाई करते पायी गयी। उन्होंने बताया कि बगैर परमिट के अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई करते हुए पकड़े जाने पर मौके पर तैनात पुलिस टीम द्वारा मशीन को रोका गया और नियमानुसार कार्यवाही करते हुए पोकलेन मशीन को जब्त कर लिया गया और थाना धौज में जमा करा दिया गया है। डीसी ने कहा कि हरियाणा सरकार अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लगातार कठोर कदम उठा रही है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार खनन विभाग की गतिविधियों की निगरानी स्वयं विभाग के महानिदेशक श्री के.एम. पांडुरंग कर रहे हैं, जिनके द्वारा सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। डीसी विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में निर्देशों की पलना करते हुए जिला खनन अधिकारी कमलेश बिधलान के नेतृत्व में खनन विभाग की टीम ने जिले में प्रभावी जांच अभियान चलाया हुआ है।  इसी क्रम में 18 जून की देर शाम मांगर-धौज क्षेत्र में एक पोकलेन मशीन को बिना वैध परमिट के मिट्टी की खुदाई करते हुए पकड़ा गया। यह मशीन धौज क्षेत्र में खनिज सामग्री निकालने के काम में लगी हुई थी। पोकलेन मशीन द्वारा लगभग 3 एकड़ क्षेत्र में गहराई तक मिट्टी की खुदाई करते हुए पकड़ा गया।

यह कार्य बिना किसी वैध परमिट या ई-रवाना बिल के किया जा रहा था, जिसके चलते मशीन को मौके पर ही जब्त कर नज़दीकी थाना धौज में भेज दिया गया है। खनन अधिकारी ने बताया कि विभागीय नियमों के तहत उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा सरकार अवैध खनन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। इसके लिए नियमित रूप से औचक निरीक्षण, वाहनों की जांच एवं अन्य आवश्यक कार्यवाहियाँ की जा रही हैं। हरियाणा सरकार का यह स्पष्ट संदेश है कि राज्य में अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.