गणपति महोत्सव भारतीय संस्कृति, आस्था और भाईचारे का संगम : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
- मोदी सरकार ने पिछले 11 वर्षों में भारतीय संस्कृति को लगातार मजबूत किया - राम मंदिर से लेकर महाकाल कॉरिडोर तक, धरोहरों के पुनरुद्धार ने बढ़ाया आस्था का गौरव
उन्होंने कहा कि पिछले ग्यारह वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं को लगातार मजबूत किया है। अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर का निर्माण, वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम का पुनरुद्धार, उज्जैन महाकाल कॉरिडोर का जीर्णोद्धार तथा कुरुक्षेत्र में कृष्ण धाम के विकास कार्य इसके सशक्त उदाहरण हैं। उन्होंने कार्यक्रम में गणपति बप्पा से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की मंगलकामनाएँ की।
इस दौरान हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंदर कल्याण, हरियाणा के खाद्य आपूर्ति मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर, मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती मेनका गांधी, भाजपा फरीदाबाद जिला अध्यक्ष श्री पंकज पूजन रामपाल, भाजपा बल्लभगढ़ महानगर श्री सोहन पाल सिंह, विधायक श्री मूलचंद शर्मा, पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा, पूर्व भाजिपाव जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार वोहरा, श्री सम्पूर्णानन्द महाराज सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
