बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा से मिली पूर्व मुख्यमंत्री की पुत्रवधू आशा शर्मा
फरीदाबाद। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भगवत दयाल शर्मा की पुत्रवधू आशा शर्मा ने माननीय पूर्व कैबिनेट मंत्री और बल्लभगढ़ से विधायक पं. मूलचंद शर्मा को हरियाणा में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर बधाई दी। इस मौके पर विधायक पं.मूलचंद शर्मा ने उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बी. डी. शर्मा के जीवन पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा की बेरी जिला झज्जर में जन्मे स्वर्गीय भगवत दयाल शर्मा ने हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश को नई दिशा देने का काम किया था हालांकि वे थोड़े समय के लिए ही प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे लेकिन आज भी उनका नाम प्रदेश की जनता के दिलों में राज करता है।