हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन, हरियाणा राज्य इकाई का पांच दिवसीय शिविर सम्पन्न

हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन, हरियाणा राज्य इकाई ने पांच दिवसीय वर्कशॉप एवं एडवेंचर शिविर का समापन विधिवत पूर्व किया। शिविर में पहुंचे सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट, टीशर्ट,स्कार्फ,वोगल स्काउटिंग की तरफ से दिया गया।शिविर के दौरान सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रथम रहे गुरुग्राम के योगेश कौशिक को पुरस्कृत किया गया वहीं महिला विंग से कमलेश कौशिक को पुरस्कृत किया गया। ट्रैकिंग में सर्वोतम अनुशासन के लिए सुंदर (रोवर) पलवल को प्रथम पुरस्कार दिया गया

। वर्कशॉप के दौरान समय सिंह (फरीदाबाद) ने कार्यालय रिकॉर्ड नियमानुसार तैयार करना सिखाने पर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक करनाल से रवि,रोहतक से कुसुम लता को भी सम्मान मिला।

सम्मान समारोह के दौरान योगेश कौशिक ने हरियाणवी रागनी गाकर वातावरण को खुशनुमा बना दिया। सभी प्रतिभागियों को राज्य सचिव अजय कुमार शर्मा ने सफल कार्यक्रम के लिए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। राष्ट्रीय कार्यालय से ऑब्जर्वर के रूप में पहुंचे उमेश कश्यप ने हिमाचल प्रदेश के मनाली में आयोजित कैंप को सफल एवं सुंदर बताया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.