36 एकड़ में बसाई जा अवैध औद्योगिक कॉलोनी की ध्वस्त

फरीदाबाद।  जिला नगर योजनाकार एन्फोर्समेंट के दस्ते ने बुधवार को पियाला गांव की 36 एकड़ में विकसित हो रही अवैध औद्योगिक कॉलोनी में तोडफ़ोड़ की। मौके पर विरोध को देखते हुए काफी पुलिस बल तैनात था। कार्रवाई की अध्यक्षता डीटीपीई राहुल सिंगला ने की। ड्यूटी मजिस्ट्रेट एटीपी मुश्फिक मौजूद रहे।

डीटीपीई ने बताया कि टीम ने मौके पर पांच औद्योगिक ढांचे, निर्माणधीन ढांचे, पक्की सडक़ें और 40 से आधिक चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया। राहुल सिंगला ने यह भी बताया कि विभाग की सख्ती का असर यह है कि अब कई लोग सीएलयू लेने के लिए विभाग से संपर्क कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने संकेत दिए कि इस क्षेत्र के आसपास विकसित अन्य अवैध कालोनियों पर भी जल्द ही कार्रवाई होगी।

उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की जमीन या प्लॉट खरीदने से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें और केवल वैध कॉलोनी या औद्योगिक क्षेत्र में ही निवेश करें।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.