हार को नजदीक देख बौखला रहे कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप: कृष्णपाल गुर्जर

Palwal/ ब्यूरो : आज पलवल, गांव बामनीखेड़ा स्थित मनसा ग्रीन में भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के समर्थन में विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया। जिसमे होडल विधायक जगदीश नायर, जिला अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह तेवतिया तथा पूर्व विधायक केहर सिंह रावत मुख्य रूप से रहे । यहा पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि इस रैली में हजारों की संख्या में लोगो ने भीषण गर्मी की परवाह नहीं करते हुए हिस्सा लिया है, जिसमे जाट समाज के लोगों की संख्या अधिक होने के साथ साथ 36 बिरादरी के लोगो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। रैली में उपस्थित लोगों के जोश और उत्साह को देखते हुए साफ जाहिर होता है कि तीसरी बार फिर से भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बनेंगे और फरीदाबाद लोकसभा सीट से उनकी भी ऐतिहासिक जीत होगी। गुर्जर ने कांग्रेस प्रत्याशी पर भी तंज कसते हुए कहा कि हार को नजदीक देख कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप बौखला रहे हैं और इस बौखलाहट में वह क्या बोल रहे हैं।

उन्हें यह तक पता नहीं रहता है, अपने भाषण में वह बहन बेटियों के बारे में अब शब्द बोल रहे हैं। साथ ही लोगों से झूठ बोलकर उन्हें बरगलाने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप लोगों से झूठ बोल रहे हैं कि हथीन से पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता केहर सिंह रावत कांग्रेस में जल्द शामिल हो रहे हैं। जबकि आज केहर सिंह रावत उनके साथ चुनाव में प्रचार कर रहे हैं। गुर्जर ने इंडिया गठबंधन पर भी हमला बोलते हुए कहा कि आज इंडिया गठबंधन के लोग सरेआम लोगों से झूठ बोल रहे हैं कि संविधान खतरे में है और संविधान को बदलने का काम किया जा रहा है। जबकि यह संविधान बाबा डॉ भीमराव अंबेडकर का दिया हुआ है। जिसे कभी बदला नहीं जा सकता है। केवल समय-समय पर उसमें संशोधन जरूर किए जाते हैं। जो कांग्रेस की सरकार में भी होते थे।

वही हथीन से पूर्व विधायक एवं भाजपा के नेता केहर सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप राजनैतिक लाभ लेने के लिए लोगों से झूठ बोल रहे हैं कि केहर सिंह रावत जल्द कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। जबकि वह भाजपा पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा परिवार में नाराजगी जरूर हो सकती है, लेकिन भाई से भाई कभी अलग नहीं हो सकता है। आज यह युद्ध का मैदान है और युद्ध के मैदान में केहर सिंह ने ना कभी पीठ दिखाई और ना कभी पीठ दिखाएगा। भारतीय जनता पार्टी और भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर को जिताने के लिए वह दिन-रात मेहनत करेंगे और जो रूठे हुए है उन्हें मना एक एक वोट कमल के निशान को दिलाने का काम करेंगे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.