छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के टीके मुफ्त लगाए गए।
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहीन में रोटरी क्लब दिल्ली (खूबसूरत )के तत्वावधान
आज दिनांक 19/05/2025 को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहीन में रोटरी क्लब दिल्ली (खूबसूरत )के तत्वावधान में राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट नई दिल्ली की मेडिकल टीम द्वारा छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के टीके मुफ्त लगाए गए। गौरतलब है कि यह टीका बाजार में आठ से दस हजार रुपए में आता है।
इस अवसर बोलते हुए प्रोजेक्ट इंचार्ज एवं जोनल कॉर्डिनेटर रो0 कविता सिंघल ने बताया कि आज दो सौ से अधिक छात्राओं को टीके लगाए गए।रोटरी क्लब दिल्ली (खूबसूरत )की प्रधान श्रीमती निशा मंडल ने कैंप में बोलते हुए कहा कि भविष्य में छात्राओं का स्वास्थ्य ठीक रहेगा और कैंसर जैसी घातक बीमारी से बची रहेंगी। रोटरी क्लब की खजांची श्रीमती सीमा वासन ने बताया कि इस टीकाकरण कैंप में लाखों का खर्चा हुआ,जिससे गरीब एवं जरूरत मंद छात्राओं की मदद होगी। विद्यालय प्रधानाचार्य डॉक्टर शिव कुमार गुप्ता ने
रोटरी क्लब के पदाधिकारियों एवं मेडिकल स्टाफ का धन्यवाद किया और कहा कि दिल्ली के क्लब द्वारा इतने सुदूर पिछड़े इलाके में कैंप लगाना यह दर्शाता है कि वास्तव में रोटरी क्लब सच्ची समाज सेवा कर रहा है। विद्यालय परिवार ने सभी का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।इस अवसर पर डा रंजना गुप्ता(प्रधानाचार्या औरंगाबाद )जगतराज,राजकुमार,शिवकुमार,अजित कुमार,भगत सिंह ,नरेंद्र ,मनोज कुमार,बॉबी ,रंजना ,अंजना ,रेणु,रीना,वर्षा ,प्रताप सिंह एस एम सी प्रधान मंगल सिंह,आदि उपस्थित थे
