मंडियों में पहुंचा किसान के गेहूं और सरसों का हर दाना खरीदा: राजेश नागर

मंत्री ने रबी फसल की खरीद के आंकड़े किए जारी

फरीदाबाद। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेश नागर ने आज रबी की फसल खरीद के संपन्न होने की घोषणा की। उन्होंने गेहूं और सरसों की फसल खरीद के आंकड़े भी जारी किए। उन्होंने बताया कि 2025-26 के दौरान हरियाणा के 22 जिलों में गेहूं और सरसों की खरीद व उठान का कार्य संपन्न हो गया है। इसके तहत सभी मंडियों में फसल खरीद का काम पूरा हो गया है और अब केवल उठान का काम चल रहा है।

उन्होंने बताया कि मंडियों में इस वर्ष सीजन में कुल 816157.68 मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई जिसमें से 778737.77 मीट्रिक टन सरसों एजेंसियों द्वारा खरीदा गया। इस प्रकार कुल 98.59 प्रतिशत सरसों का उठान हुआ है और कुल 259388 किसानों के खातों में फसल की कीमत जमा हुई है। इसी प्रकार इस कुल 7520312.48 मीट्रिक टन गेहूं की मंडियों में आवक हुई जिसमें से कुल 7520312.48 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। राज्य में  कुल 7435720.16 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हुआ है। गेहूं के उठान का प्रतिशत 98.88 रहा।

इससे प्रदेश के कुल 469830 किसानों के खातों में राशि जमा हुई है और उन्हें सीधा लाभ पहुंचा है। उन्होंने बताया कि केंद्र के लिए 7313389.78 मीट्रिक टन एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए 206922.70 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है।उन्होंने बताया कि इस वर्ष भिवानी जिले में सबसे अधिक सरसों की खरीद हुई है और सिरसा जिले में सबसे अधिक गेहूं की खरीद हुई है।
मंत्री राजेश नागर ने बताया कि इस वर्ष भी मंडियों में पहुंचने वाला किसान के गेहूं और सरसों का हर दाना खरीदा गया है और किसान को उनकी धनराशि सीधे खातों में पहुंच गई है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सुशासन है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.