फरीदाबाद कान्वेंट स्कूल में बाल संस्कार शिविर का आयोजन संपन्न

बाल संस्कार शिविर से विद्यार्थीयों के व्यक्तित्व के विकास का लक्ष्य- सतेन्द्र सौरोत

फरीदाबाद कॉन्वेंट स्कूल में विद्यालय व भारत विकास परिषद्,की विवेकानंद शाखा एवं महिला सहभागिता, ग्रेटर फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय ग्रीष्मकालीन बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया गया।
तीन दिवसीय ग्रीष्मकालीन बाल संस्कार शिविर के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सतेन्द्र सौरोत ने कहा कि जब ग्रीष्मकालीन अवकाश में बच्चे मोबाइल और टीवी तक सीमित हो जाते हैं, ऐसे समय में फरीदाबाद कॉन्वेंट विद्यालय में कुछ सकारात्मक और प्रेरणादायक घटित हुआ है। यह विशेष शिविर सहभागी छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
विद्यालय के प्रशासक बीरबल शर्मा ने भारत विकास परिषद, विद्यालय के प्रधानाचार्य, अध्यापक व विद्यार्थियों को इस शिविर का सहभागी होने पर बधाई दी तथा उन्होंने कहा कि देश का भविष्य इन विद्यार्थियों में निहित है। अतः आज के विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के विकास के लिए जितना भी हो सकता है उतना प्रयास हम सबको करना चाहिए। विद्यालय सदैव छात्र हित में कार्य करने में तत्पर रहता है। फरीदाबाद कॉन्वेंट स्कूल का संकल्प है कि वह भविष्य में भी इस प्रकार के संस्कारयुक्त, रचनात्मक और प्रेरणादायक शिविरों का आयोजन करता रहेगा।
भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा के अध्यक्ष डी एस त्यागी ने बताया कि शिविर के प्रथम दिवस की शुरुआत हवन से हुई, जिससे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। इसके पश्चात हुई कबड्डी प्रतियोगिता जिसमें ए. पी. जे. सदन और भगत सिंह सदन की टीमों ने भाग लिया। रोमांचक मुकाबले में कलाम सदन की टीम विजेता रही।

कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता दल के खिलाड़ी रमन, लक्ष्य, दीपांशु, नवित, मुकुल, सुमित रहे जबकि उपविजेता दल के सदस्य विनीत, निर्वाण, वंश, प्रशांत, शिवम, सुजीत रहे। इसके पश्चात बच्चों ने “बिना आग के खाना पकाना” जैसी रचनात्मक गतिविधि में भाग लिया और दिन का समापन सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों पर एक जागरूकता सत्र के साथ हुआ।

द्वितीय दिवस* को रंगोली, मेहंदी, चित्रकला और शतरंज प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आस्था कक्षा 12 आर्ट्स, द्वितीय शिमोन कक्षा 12 विज्ञान व तृतीय राधिका व दीपिका – कक्षा 10 रहे।
शतरंज प्रतियोगिता के विजेता:संयम – कक्षा 12 विज्ञान व उपविजेता नवित – कक्षा 11,विज्ञान रहे।
चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता -सोम्या, कक्षा 12, विज्ञान प्रथम, गगन कपासिया – कक्षा 12 विज्ञान द्वितीय व आयुष – कक्षा 12 (विज्ञान), गौरव – कक्षा 7 संयुक्त तृतीय स्थान रहे। ट्रैफिक ताऊ वीरेन्द्र बलहारा ने ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जबकि ए. एस. आई. सुरेन्द्र दहिया ने साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया।
तृतीय दिवस में बच्चों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक पवन ने आत्मविश्वास व सुरक्षा के गुर सिखाए। इसके उपरांत करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित हुआ जिसमें राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद की प्रधानाचार्य रुचिरा खुल्लर ने विद्यार्थियों को भविष्य की राह चुनने के लिए मार्गदर्शन दिया गया।
अंत में, विवेकानंद शाखा एवं महिला सहभागिता टीम द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, जिसने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सभी विजेताओं को प्रमाण-पत्र दिए गए ।
इस सफल आयोजन के लिए भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा के अध्यक्ष डी.एस. त्यागी, प्रीता आहूजा सचिव, अनुराग गुप्ता कोषाध्यक्ष, अनीता तायल गतिविधि प्रमुख, कुसुम सिंह, पवन, धीरज सिंह एवं विद्यालय से बीरबल शर्मा, जया चौधरी, रिया मान आदि का महत्वपूर्ण मार्ग दर्शन रहाI

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.