आर पी एस स्कूल प्रांगण में किशोरावस्था जागरूकता सेमिनार।

किशोरावस्था में माता-पिता और शिक्षकों से खुला कुशल संवाद करें- अनिल मलिक

जिले के धारूहेड़ा स्थित आर पी एस स्कूल प्रांगण में आज हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की राज्यस्तरीय परियोजना बाल सलाह परामर्श व कल्याण केन्द्र की स्थापना के अंतर्गत किशोरावस्था के विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य की बेहतरी बच्चों संबंधी विभिन्न मुद्दों के प्रति मनोवैज्ञानिक प्रेरणा शक्ति जगाने एवं जागरूकता बढ़ाने हेतु किशोरों की भावनाओं और व्यवहार को समझना : प्रभावी संवाद ( संचार ) का महत्व विषय पर आयोजित सेमीनार के मुख्य वक्ता मंडलीय बाल कल्याण अधिकारी रोहतक एवं राज्य नोडल अधिकारी अनिल मलिक ने संबोधित करते हुए कहा कि किशोरावस्था दुनिया से रूबरू होने की दहलीज़ है जहाँ एक तरफ़ आकर्षण से भरी रंगीन दुनिया वहीं दूसरी और जीवन की हक़ीक़त ।

मानवीय सीमाओं के मद्देनज़र कोई भी दूसरा इंसान यह दहलीज़ आसानी से पार न कर सके इसके लिए मन के प्रवेश द्वार पर ही कुप्रभाव को रोकने की व्यवस्था ख़ुद करनी होगी और उसके लिए व्यावहारिक शिक्षा और जागरूकता ज़रूरी है । किशोरावस्था के दौरान हॉर्मोन शारीरिक मानसिक भावनात्मक बदलाव की वजह से बाहरी आकर्षण अत्यधिक प्रभावित करते हैं बात – बात पर रोकने टोकने और निरंतर समझाइश की वजह से अक्सर किशोरों में ग़ुस्सा चिड़चिड़ापन कुंठा हताशा और अन्य तनाव पैदा होने लगते हैं परिवर्तन के इस दौर में बहुत ज़रूरी है अपने व्यवहार और भावनाओं को सही से समझना ।किशोर अगर माता पिता और शिक्षकों से खुला कुशल संवाद कर पाए तो अधिक सुरक्षित रहेंगे और मानसिक दवाब भी कम होगा । किसी अपने भरोसेमंद से खुलकर बातचीत करने से ख़ुद को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने दूसरों को समझने संबंधों का निर्माण करने में मदद मिलती है ।

स्पष्टता आत्म विश्वास और सहानुभूतिपूर्ण प्रभावी ढंग से जब आप अपने विचार भावनाए और जानकारियां साँझा करते हैं तो निश्चित तौर पर आपका जीवन सँवरने लगता है । अगर आप किसी भी तरह की मानसिक परेशानी महसूस करते हैं तो अपने व्यवहार व भावनात्मक स्थिति पर ध्यान देने की ज़रूरत है । उत्पन्न हो रही समस्याएं विशेष तौर से पढ़ाई के दवाब पीयर प्रेशर के अतिरिक्त अलावा छेड़खानी शोषण दिखावटी लुभाने वाले विचार स्वास्थ्य समस्याएं नशे की परवर्ती अब्यूज़िव रिलेशनशिप इत्यादि की वजह से हो सकती है ।

ख़ुद की सुरक्षा हेतु माता पिता से हर बात साझा करें भावनात्मक अभिव्यक्ति करना ज़रूरी है । परामर्शदाता नीरज कुमार ने कहा आपसी भरोसा भावनात्मक अभिव्यक्ति धैर्यपूर्वक सुनना समझना और लागू करना वर्तमान और भविष्य जीवन के लिए सुखद अनुभूति हो सकती है । कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता करते हुए जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव एवं स्कूल प्रिंसिपल रमणप्रीत कौर ने कहा कि बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और आवश्यक मनोवैज्ञानिक समस्या निदान हेतु राज्य परिषद की परियोजना निस्संदेह सराहनीय है । कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति गुरुग्राम मंडलीय बाल कल्याण अधिकारी कमलेश शास्त्री, कार्यक्रम अधिकारी पिंकी उप प्राचार्य परमिन्दर परमार , मनीष , प्रदीप इत्यादि की रही ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.