ईस्ट एंड अपार्टमेंट, मयूर विहार में “विंटर कार्निवल” का भव्य आयोजन
नई दिल्ली। ईस्ट एंड अपार्टमेंट, मयूर विहार में आयोजित “विंटर कार्निवल” का आयोजन उत्साह, उल्लास एवं सामुदायिक सहभागिता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मोहित कुमार शर्मा जी (एडवोकेट), उपाध्यक्ष जिला मयूर विहार, भारतीय जनता पार्टी, नई दिल्ली की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री शर्मा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी सौहार्द, एकता एवं सहभागिता को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन को सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए RWA के अध्यक्ष श्री शिवरमण जी, सचिव श्री नीरज अवस्थी जी, श्री त्यागी जी, श्री विशाल गौतम जी तथा SUDAARA Events की संस्थापक श्रीमती स्तुति अरोड़ा शर्मा जी सहित समस्त आयोजक टीम एवं निवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।
विंटर कार्निवल के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियाँ, मनोरंजन कार्यक्रम एवं पारिवारिक सहभागिता देखने को मिली, जिससे पूरे परिसर में उत्सव का वातावरण बना रहा।
अंत में यह आशा व्यक्त की गई कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन समाज को जोड़ने और सामाजिक एकता को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।
