पलवल विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत सिविल लाइंस में आयोजित सभा में हिस्सा लिया और उपस्थित साथीगण एवं विद्वत्जनों को संबोधित किया।
सभा में उपस्थित होने पर आप सभी का हार्दिक अभिवादन।
कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में पूरी आस्था दिखाते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर आप सभी को बधाई एवं शुभकामनाऐं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि पलवल में पार्टी की मज़बूती के लिए आप सभी सच्ची श्रद्धा और निष्ठाभाव से जनसेवा में लगे रहेंगे।
भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले श्री सुनील बैंसला जी, खटका से श्री रंजीत नंबरदार जी, श्री विसराम खटका जी, श्री जग्गू नंबरदार जी, श्री रग्गु जी, श्री जीवनलाल शर्मा जी, श्री रणधीर जी, श्री सम्मी जी, श्री रणधीर नंबरदार जी, श्री मुकुट लाल गौतम जी, श्री के डी गौतम जी एवं श्री ज्ञानपाल सरपंच जी का एकबार पुनः हार्दिक स्वागत व अभिनंदन।



