हरियाणा पर्यटक दिवस 1 सितंबर 2024 को एथनिक इंडिया टूरिस्ट रिजॉर्ट राई में मनाया जाएगा। हरियाणा पर्यटन दिवस समारोह के उपलक्ष में बच्चों के अनेक प्रोग्राम किए जाएंगे जिसमें रंगोली पेंटिंग एवं निबंध लेखन डांस प्रतियोगिता आदि का आयोजन एथनिक इंडिया टूरिस्ट रिजॉर्ट राई में किया जाएगा और हरियाणा पर्यटन दिवस बड़े धूमधाम से भव्य एवं शानदार तरीके से मनाया जाएगा।
सहायक महाप्रबंधक करनाल जोन एचटीसी, राजपाल ने बताया कि हरियाणा पर्यटन 1 सितंबर 1974 को बना था और आज हरियाणा पर्यटन को बने हुए 50 वर्ष हो गए हैं इन 50 सालों में हरियाणा पर्यटन ने दिन दुगनी और रात चौगुनी उन्नति की है तथा नई ऊंचाइयों को छुआ है हरियाणा पर्यटन दिवस समारोह मैं स्कूली बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं में भाग लिया जाएगा और बच्चों को हरियाणा पर्यटन के बारे में अवगत कराया जाएगा हरियाणा पर्यटन दिवस के अवसर पर वृक्ष रोपण भी किया जाएगा ताकि पर्यावरण के बारे में सभी को जागरूक किया जा सके. इस प्रकार से हरियाणा पर्यटन दिवस को शानदार तरीके से मनाया जाएगा सभी प्रतिभागी बच्चों को भागीदारी प्रमाण पत्र दिया जाएगा तथा जो बच्चे विजेता होंगे उनको प्रथम द्वितीय और तृतीय ईनाम दिए जाएंगे
