श्रावण पूर्णिमा रक्षाबंधन पर्व पर मिशन प्राकृतिक बचाओ पर्यावरण सचेतक समिति द्वारा एक निराले अंदाज में पेड़ों को बड़े ही भावपूर्ण रक्षा सूत्र एवं राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया गया

पलवल: मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक समिति द्वारा विभिन्न स्थानों पर क़दम्ब, बरगद, पीपल, नीम आदि पेड़-पौधों को रक्षा सूत्र एवं राखी बंधन कार्यक्रम बड़े ही भावपूर्ण आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर थानसिंह व भीष्मपाल ने की। नन्हें बच्चों तथा बहनों के साथ संस्था पदाधिकारियों ने पेडों को रक्षा सूत्र राखी बांधकर वृक्षों की लम्बी उम्र की प्रार्थना करते हुए पेड़ बचाओ- जीवन बचाओ का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

इस मौके पर ग्रीन एम्बेसडर डॉ.आचार्य राम कुमार बघेल ने कहा कि जैसे हर भाई अपनी सभी बहनों की रक्षा का संकल्प लेता है वैसे ही वृक्षों रक्षा सूत्र एवं राखी बांधकर हम सभी को निर्णय लेकर अभियान चलना चाहिए वृक्ष हमें निशुल्क एवं शुद्ध प्राणवायु,औषधि, छाया, लकड़ियां आदि देते हैं। उन्होंने कहा हम सभी का जीवन में एकमात्र विकल्प वृक्ष लगाना होना चाहिए। वृक्षों से ही जल और हम सबका कल है। बच्चे,बुजुर्ग, युवा तथा महिलाओं सहित हम सबको वृक्ष देवों की रक्षा का संकल्प लेकर मानव धर्म निभाने का संकल्प अवश्य लेना चाहिए।

वही संस्था ने श्रावण सोमवार पर बेलवपत्र का पौधारोपण कर प्रकृति साथ संस्कृति संरक्षण का संदेश दिया। हर व्यक्ति इस रक्षा बंधन,संस्कृति तथा मानवता दिवस पर पौधारोपण कर इनका संरक्षण करना चाहिए। इस मौके पर अमरपाल,प्रिया,बबली,कोमल,मुस्कान,खुशबू,गजेंद्र,परवीन फौजी, विजयपाल, गिरवर,प्रजापति,पवन,डॉ.कौशल,जीतू,लखन,सौरव,नायरा, कार्तिकेय आदि उपस्थित रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.