अशोक कुमार यादव को नारनौल की जनता का मिल रहा है भारी समर्थन
नारनौल की जनता का विकास कराना और युवाओं को रोजगार दिलाना पहली प्राथमिकता। अशोक यादव
अशोक कुमार यादव की नारनौल शहर में निकली पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब
नारनौल विधानसभा की जनता ने दिया नारा, अशोक कुमार को विधायक बनाना ही लक्ष्य हमारा
नारनौल : नारनौल विधानसभा क्षेत्र की जनता द्वारा अशोक कुमार यादव को भारी समर्थन और प्यार मिल रहा है। जिससे अशोक कुमार यादव ऊर्जावान और उत्साहित होकर लगातार पिछले एक वर्ष से नारनौल विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच घर-घर और गांव गांव जाकर वोट की अपील कर रहे हैं। इस दौरान अशोक कुमार यादव का क्षेत्र के लोगों द्वारा जहां ग्रामीण क्षेत्र में भरपूर समर्थन और सहयोग दिया जा रहा है और सम्मान किया जा रहा है, वही नारनौल शहर के सभी वार्डों में भी अशोक कुमार यादव को फूल मालाओं से पगड़ी बांधकर भारी समर्थन मिल रहा है। अशोक कुमार यादव की नारनौल शहर में निकली पदयात्रा में उमड़े जनसैलाब से विरोधियों में खलबली मच गई है। जिससे अब अशोक कुमार यादव के चुनावी अभियान से विरोधी नेताओं को अपने हारने का डर सताने लगा है।
कौन है अशोक कुमार यादव
अशोक कुमार यादव नारनौल विधानसभा क्षेत्र के मांदी गांव के एक किसान परिवार में जन्मे किसान के बेटे हैं। जो जिला उप न्यायवादी के पद पर सरकारी नौकरी में लगभग 30 साल जनता की सेवा कर अपनी ईमानदारी और लोगों की भलाई के लिए काम करने की पहचान बनाने में कामयाब रहे। आज उनकी ईमानदारी के चलते क्षेत्र की 36 बिरादरी के लोगों ने उन्हें नारनौल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है और क्षेत्र के लोगों का उन्हें भारी जन समर्थन प्राप्त हो रहा है।
जिला उप न्यायवादी रहते हुए की जनता की सेवा
अशोक कुमार यादव का कहना है कि उन्होंने रेवाड़ी, गुड़गांव सहित कई जिलों में जिला उप न्यायवादी के पद पर नौकरी करते हुए जनता की सेवा की थी। उन्होंने कभी भी अपनी ईमानदारी पर आंच नहीं आने दी और नारनौल विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे जिले का कोई भी व्यक्ति उनके पास अगर किसी काम को लेकर गया था तो उन्होंने जनता के कार्य को कराकर जनता का मान सम्मान करने का काम किया था, जिसका आज अशोक कुमार यादव को सम्मान मिल रहा है।
अशोक कुमार यादव को डोर टू डोर अभियान के दौरान मिल रहा है भारी समर्थन
अशोक कुमार यादव को डोर टू डोर अभियान के दौरान क्षेत्र की जनता का भारी जनसमर्थन मिल रहा है। जिससे अशोक कुमार यादव का लगातार काफिला बढ़ता जा रहा है और इस बार अशोक कुमार यादव का नारनौल विधानसभा क्षेत्र से जीतना लगभग तय माना जा रहा है।
नारनौल शहर में पदयात्रा के दौरान उमड़े जनसैलाब से विरोधियों में मची हलचल
अशोक कुमार यादव के नारनौल शहर में पदयात्रा के दौरान उमड़े जन सैलाब से विरोधी नेताओं में हलचल मची हुई है। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने हजारों की संख्या में उनके साथ पदयात्रा कर लोगों से मुलाकात की और शहर के लोगों ने इस दौरान अशोक कुमार यादव का भारी समर्थन देकर विधानसभा चुनाव में जीताने का भरोसा दिया। शहर में जगह-जगह अशोक कुमार यादव का फूल मालाओं से पगड़ी बांधकर स्वागत भी किया गया।
नारनौल के युवाओं का मिल रहा है भारी संख्या में समर्थन
अशोक कुमार यादव को नारनौल विधानसभा क्षेत्र के युवाओं का सबसे बड़ा समर्थन मिल रहा है। नारनौल के युवा मोटरसाइकिलों के लंबे-लंबे काफिलों के साथ अशोक कुमार यादव का स्वागत कर रहे हैं और लगातार उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके जन संपर्क अभियान में और चुनावी अभियान में उनके साथ लगातार देखने को मिल रहे हैं और इस बार नारनौल विधानसभा क्षेत्र के युवाओं ने ठाना है कि अशोक कुमार को जिताकर ही नारनौल विधानसभा क्षेत्र का विकास करना है और युवाओं को रोजगार दिलाना है। अशोक कुमार यादव को मिल रहे भारी समर्थन से ऐसा प्रतीत होता है कि इस बार अशोक कुमार यादव भारी वोटो से चुनाव जीतने की ओर बढ़ रहे हैं।
अशोक कुमार यादव को कांग्रेस दे सकती है अपना टिकट
अशोक कुमार यादव पिछले एक साल से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लोगों के बीच पहुंच रहे हैं और उन्हें जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। लेकिन सूत्रों की माने तो अशोक कुमार यादव को कांग्रेस पार्टी टिकट देने के लिए लगातार संपर्क में है और लोगों में चर्चा है कि अशोक कुमार यादव को कांग्रेस पार्टी टिकट देकर नारनौल विधानसभा क्षेत्र से अपनी जीत निश्चित कर सकती है।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा के लाडले बताए जाते हैं अशोक कुमार यादव
सूत्रों की माने तो अशोक कुमार यादव हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री है भूपेंद्र सिंह हुड्डा और लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के बड़े चहेते और लाडले माने जाते हैं। अशोक कुमार यादव का लगातार जन आधार और जनसंपर्क अभियानों में उमड़ी भीड़ को देखकर कांग्रेस पार्टी उन्हें टिकट देकर मैदान में उतार सकती है।
