केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कल करेंगे गुरुकुल का भ्रमण

कुरुक्षेत्र, 03अगस्त 2024 – केन्द्रीय शिक्षा मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान रविवार, 4 अगस्त 2024 को गुरुकुल कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे और गुरुकुल के विभिन्न प्रकल्पों का भ्रमण करेंगे। गुरुकुल के राजकुमार गर्ग ने बताया कि केन्द्रीय शिक्षामंत्री के स्वागत हेतु गुरुकुल परिवार आतुर है।

गुरुकुल के संरक्षक एवं गुजरात के राज्यपाल आचार्यश्री देवव्रत के पावन सान्निध्य में केन्द्रीय शिक्षामंत्री गुरुकुल के विभिन्न प्रकल्पों का दौरा करेंगे, साथ ही प्राकृतिक खेती पद्धति को भी करीब से जानेंगे।

राजकुमार गर्ग ने बताया कि राज्यपालश्री स्वयं, केन्द्रीय मंत्री व उनके साथ आए अन्य महानुभावों को गुरुकुल की अत्याधुनिक गोशाला, जीवामृत-घनजीवामृत निर्माण केन्द्र, एन.डी.ए. विंग, विद्यालय भवन, आर्ष महाविद्यालय व प्राकृतिक चिकित्सालय का भ्रमण कराएंगे।

बता दें कि आचार्यश्री के मार्गदर्शन में गुरुकुल कुरुक्षेत्र की ख्याति देश-दुनिया में बढ़ रही है। स्वयं देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी भी कई बार मंचों से गुरुकुल कुरुक्षेत्र की प्रशंसा कर चुके हैं, ऐसे में केन्द्रीय शिक्षामंत्री ने एक भंेट के दौरान आचार्यश्री से गुरुकुल देखने की इच्छा जताई थी जिसे आचार्यश्री ने सहर्ष स्वीकार किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.