गांव कबीरपुर मे संत शिरोमणि कबीर साहेब जी कि 626वीं प्रकटोत्स्व धूमधाम से मनाया :

संत सर्व समाज के कल्याण के लिए कार्य करते है : राजीब जैन

सोनीपत : संत कबीर दास समाज उत्थान सेवा समिति के द्वारा गांव कबीरपुर वार्ड 13 मे संत शिरोमणि कबीर साहेब जी कि 626वीं प्रकटोत्स्व के शुभ अवसर पर सम्मान समारोह, विशाल भंडारा लगाया गया l जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे मुख्यमंत्री हरियाणा के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन रहे l

कार्यक्रम कि अध्यक्षता बीजेपी के जिला प्रवक्ता तरुण देवीदास ने की l मुख्य वक्ता चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के वाइस चांसलर डॉ विजय कायत रहे l अति विशिष्ट अतिथि के रूप मे अरविन्द गैस सर्विसेज के चेयरमैन रवि मेहरा, वार्ड 13 के नगरपार्षद संगीता देवेंदर सैनी, दलित पिछड़ा शोषित आवाज मंच के प्रदेश अध्यक्ष राजीव वर्मा, गढ़ी बाला के पूर्व सरपंच बिमला दिलावर, सब इंस्पेक्टर रमेश दिलावर, पूर्व हेडमास्टर राजपाल दिलावर, डॉ रमेश देहराज, पूर्ब डीएसपी राजेंदर, बालमुकुंद मेहरा नम्बरदार, रमेश रंगीला, एडवोकेट नकीन मेहरा,आज़ाद सिंह मुंदरिया, पालेराम, सुशील इंदोरा, कोपरेटिव सोसाइटी के सहायक रजिस्ट्रार सत्यवान लड़वाल, दादा छुलाया सेवा समिति के सयोंजक और जिला सैनी सभा के पूर्व प्रधान डॉ बाल कृष्ण सैनी, राधा कृष्ण शर्मा, रामभज सैनी, ओमपाल सैनी, सत्यवीर आर्य, पूर्व अधीक्षक हवसिंह दोदवा, जयभगवान, विनोद मोरवाल, दयानद वर्मा, जग्गू जगदीश सैनी आदि रहे l

कार्यक्रम के सयोंजक दीपक कुमार मंथन ने मंच का संचालन किया l महासचिव सूरज कुमार ने सभी आये हुये अतिथियों का स्वागत सम्बोधिन किया l सर्वप्रथम सभी आये हुये मेहमानों ने संत शिरोमणि कबीर साहेब जी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित करके नमन किया l अन्नू मोरवाल एंड ग्रुप ने संत कबीर जी कि वाणी व शब्दों से सरोबार किया l राजीव जैन मुख्य अतिथि ने कहा की संत सर्व समाज के कल्याण के लिए कार्य करते है अगर दुनिया मे संत महात्मा ना होते तो जल कर रख हो जाता l समाज को संतो की दया दृष्टि मिलना भारत देश के लिए सौभाग्य की बात है l कबीर साहेब ने पाखंडवाद के खिलाफ जागरूकता फैलाकर सर्व समाज की भलाई की है l कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बीजेपी के जिला प्रवक्ता तरुण देवीदास ने कहा की समाज का भला अगर कोई निस्वार्थ सेवा भाव से करता है तो वह केवल और केवल संत महात्मा ही करते है l

कबीर साहेब ने अपनी शब्दों से वाणी से समाज को पाखंड से दूर करने का बहुत बड़ा कार्य किया है जो की समाज के कल्याण के लिए संत कबीर साहेब का बहुत बड़ा योगदान है l मुख्य वक्ता वाइस चांसलर डॉ विजय कायत ने कबीर साहेब के दोहे सखी के बारे मे विस्तार से बताया की कबीर साहेब ने समाज को एक नई राह दिखाकर आमजन को सही दिशा मे आडंबरों व पाखंड वाद से मुक्ति दिलाई है जो की कबीर साहेब ने हमेशा गरीब समाज के हित के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया जो ये दुनिया कभी भुला नहीं पायेगी बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर ने भी संतो के विचारों को सविधान मे लिखकर समाज को विकसित करने का कार्य किया है l

ये योगदान समाजी व दुनिया के लिए बहुत बड़ा अमूल्य योगदान है l इस मोके पर प्रधान शामलाल दिवान ने सभी का धन्यवाद किया l इस अवसर पर उपप्रधान बलमत मेहरा, सहसचिव राजेश मेहरा, कोषाध्यक्ष राजकुमार राजा, सदस्य संदीप नगर, रामभज मेहरा, सतबीर मेहरा, सुनील मेहरा, धर्मवीर टाइगर मेहरा, सोनू, ईश्वर, मोनू मोहन दिवान, सोनू, राधेश्याम मेहरा, चमन मेहरा, रामकुमार, श्याम मंजू मेहरा,

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.